विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली में आवारा कुत्तों ने किया महिला पर हमला, पैर-बाजू और कमर पर गहरे जख्म; दहशत में हुई बेसुध

Published: Sat, 31 Oct 2026 07:37 PM (IST)

जीरकपुर के बलटाना में एक महिला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो ...और पढ़ें

10 से 12 कुत्तों के झुंड ने किया महिला पर हमला। (सांकेेतिक फोटो)

10 से 12 कुत्तों के झुंड ने किया महिला पर हमला। (सांकेेतिक फोटो)

HighLights

  1. जीरकपुर के बलटाना में फेज-2 के सैनी विहार में घटना।

  2. महिला गंभीर घायल, पंचकूला अस्पताल में भर्ती।

  3. नगर परिषद की आवारा कुत्ता नियंत्रण पर उठे सवाल।

संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। जीरकपुर के बलटाना में फेज-2 के सैनी विहार में एक खौफनाक घटना सामने आई। मेहंदी लगवाकर घर लौट रही महिला ने आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। पैर-बाजू और कमर पर काट खाया।

दहशत में महिला बेसुध हो गई। अब महिला का पंचकूला के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घाव गहरे हैं और चिकित्सकों को जख्मों के अंदर तक इंजेक्शन लगाने पड़ रहे हैं। 

घटना रात के समय की है। 36 वर्षीय प्रीतिका शर्मा पर हुए हमला के बाद आसपास के लोगों में भी डर है। हमले ने नगर परिषद की आवारा कुत्तों की आबादी नियंत्रित करने की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

स्थानीय लोगों ने रात में गलियों से पैदल गुजरने की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि कुत्तों के झुंड महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बन सकते हैं।

नसबंदी अभियान के साथ आक्रामक कुत्तों की पहचान, प्रभावित इलाकों की निगरानी और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई जरूरी है। लोगों ने नगर परिषद से स्टेरलाइजेशन मुहिम और शेल्टर योजनाओं की प्रगति सार्वजनिक करने की मांग की है।

परिषद से यह बताने को कहा गया है कि पिछले एक वर्ष में कितने आवारा कुत्तों की नसबंदी और एंटी रेबीज वैक्सीनेशन हुआ, बलटाना के किन इलाकों को अभियान में शामिल किया गया और आक्रामक कुत्तों की शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना स्थानीय निकाय की जिम्मेदारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।