Move to Jagran APP

रात को पार्किंग में लड़की से ऐसी हरकत कर रहा था युवक, बीचबचाव करने वाले पर कर दी फायरिंग

होटल नॉर्थ पार्क में देर रात एक लड़का व दो लड़कियां खड़ी थी। इसी दौरान लड़के ने एक लड़की पर हाथ उठाना शुरू कर दिया। यह सब सिख युवक ने देखा तो वह बीचबचाव के लिए पहुंचा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 25 Jun 2019 11:31 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2019 11:34 AM (IST)
रात को पार्किंग में लड़की से ऐसी हरकत कर रहा था युवक, बीचबचाव करने वाले पर कर दी फायरिंग
रात को पार्किंग में लड़की से ऐसी हरकत कर रहा था युवक, बीचबचाव करने वाले पर कर दी फायरिंग

जेएनएन, पंचकूला। होटल नॉर्थ पार्क में देर रात एक लड़का व दो लड़कियां खड़ी थी। इसी दौरान लड़के ने एक लड़की पर हाथ उठाना शुरू कर दिया। यह सब एक सिख युवक ने देखा तो वह बीचबचाव के लिए वहां पहुंच गया, लेकिन लड़के को यह रास नहीं आया। लड़का अपने अन्य साथियों को बुलाया और उससे मारपीट की। उन्होंने सिख युवक पर नेशनल हाईवे 73 के घग्गर पुल पर आकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में सिख युवक के कंधे से गोली लगकर आरपार निकल गई। वहीं, पुलिस ने वारदात के 18 घंटे बाद आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवक का पीजीआइ चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।

loksabha election banner

जगविंदर सिंह निवासी गेट नंबर 4 माजरी चौक गुरुद्वारा नाडा साहिब में सेवादार है। उसने पुलिस को बताया कि 23 जून की रात वह दोस्त फतेह सिंह निवासी पटियाला, सैंडी निवासी मनीमाजरा, सुख निवासी अमृतसर एवं दीप सिंह के साथ होटल के बाहर आए थे। वह आल्टो कार से पहुंचा था, जबकि दोस्त स्कॉर्पियो में सवार थे।

वे सभी नॉर्थ पार्क के सामने सड़क पर रात करीब 12 बजे खड़े थे। उसी समय पार्क की पार्किंग में एक लड़का एवं दो लड़कियां थी। एक लड़का लड़की को पीट रहा था। यह सीन देखकर फतेह सिंह लड़की के पास गया। उसने लड़के को रोका। इसी बीच, वह लड़का फतेह सिंह के साथ लड़ाई झगड़ा करने लगा। लड़की ने बोला कि हमारा कोई झगड़ा नहीं है।

उसी समय पुलिस की गाड़ी भी मौके पर आ गई और दोनों पक्षों को बीच-बचाव करके वहां से भेज दिया, लेकिन जो लड़का लड़की को पीट रहा था, उसने कुछ और लड़कों और अपने पिता को अंदर से बुला लिया। अंदर से आए व्यक्ति ने फतेह सिंह के गले और गर्दन पर हमला कर दिया। 

आरोपित ने किए दो फायर

फतेह सिंह पर हमला होने के बाद जगविंंदर और सैंडी पास गए और उसे बचाकर मेन रोड पर आ गए। परंतु आरोपित लड़का अपने साथियों के साथ मेन रोड पर आया और फतेह सिंह पर गोली चला दी। गोली उसके बाएं कंधे के साथ छाती के आरपार हो गई और दूसरा फायर किया तो उस समय फतेह सिंह नीचे गिर गया और गोली सिर को छूती हुई निकल गई। आरोपित हमले के बाद स्कोडा और दो अन्य कारों में फरार हो गए। इसी बीच नॉर्थ पार्क के पास खड़ी पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची जिसमें फतेह सिंह को नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पहुंचाया गया जहां से उसे पीजीआइ रेफर कर दिया गया।

लाइसेंसी रिवॉल्वर से आरोपित ने मारी गोली

चंडीमंदिर थाना एसएचओ नवीन कुमार बताया कि पुलिस ने नॉर्थ पार्क में सीसीटीवी फुटेज चेक की। होटल के प्रबंधकों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपित अनूप जिंदल (27) निवासी जीरकपुर जो सिविल इंजीनियर और कांट्रेक्टर है, से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी रिकवर कर लिया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.