पंचकूला के पिंजौर में यादविन्द्रा गार्डन कल पर्यटकों के लिए रहेगा बंद, शादी समारोह के लिए हुआ बुक
पिंजौर स्थित ऐतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन 25 नवंबर बुधवार को एक शादी समारोह के लिए बुक होने के कारण आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। हरियाणा टूरिज्म प्रबंधन ने पर्यटकों से असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा योजना में बदलाव करने की अपील की है।

पिंजौर स्थित ऐतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन में बुधवार को पर्यटकों को नहीं मिलेगी एंट्री।
HighLights
यादविन्द्रा गार्डन पर्यटकों के लिए रहेगा बंद।
गार्डन शादी समारोह के लिए पहले से बुक।
हरियाणा टूरिज्म ने पर्यटकों से अपील।
संवाद सहयोगी, पिंजौर (पंचकूला)। पिंजौर स्थित ऐतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन बुधवार को आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। हरियाणा टूरिज्म प्रबंधन की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है।
प्रबंधन के अनुसार, बुधवार के लिए पूरे गार्डन की पहले से बुकिंग होने के कारण आम पर्यटकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एक शादी समारोह के लिए बुधवार के दिन के लिए बुकिंग की गई है। प्रबंधकों के अनुसार अभी तक करीब 6 से 7 बार गार्डन की बुकिंग समारोह के लिए हो चुकी हैं।
विभाग द्वारा इसके लिए 10 लाख रुपए के अतिरिक्त जीएसटी चार्जेस के रूप में लिए जाते है। प्रबंधन ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा का कार्यक्रम इसी अनुसार बनाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। हरियाणा टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंधन ने इस असुविधा के लिए खेद जताया है।