विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुरे फंसे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा, अभद्र भाषा विवाद मामले में महिला आयोग ने भेजा नोटिस

Published: Mon, 13 Apr 2026 07:56 AM (IST)

हरियाणा राज्य महिला आयोग ने हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को देहरादून में अभद्र भाषा के प्रयोग के आरोप में 18 ...और पढ़ें

अभद्र भाषा पर मासूम शर्मा को महिला आयोग का नोटिस। फाइल फोटो

अभद्र भाषा पर मासूम शर्मा को महिला आयोग का नोटिस। फाइल फोटो

HighLights

  1. मासूम शर्मा को महिला आयोग ने अभद्र भाषा पर नोटिस दिया

  2. देहरादून कॉलेज कार्यक्रम में कथित अभद्र आचरण का आरोप

  3. आयोग ने 18 अप्रैल को पेश होने के निर्देश दिए हैं

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को नोटिस जारी कर 18 अप्रैल को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

आयोग ने यह कार्रवाई देहरादून के डीएवी कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा के प्रयोग और सार्वजनिक मर्यादा के विपरीत आचरण के आरोपों के आधार पर की है।

राज्य महिला आयोग की चेयपर्सन रेणु भाटिया की ओर से मासूम शर्मा को भेजे गए समन में कहा गया कि इस प्रकार के आरोप, यदि सही पाए जाते हैं, तो यह न केवल एक सार्वजनिक व्यक्ति के आचरण पर सवाल खड़े करते हैं, बल्कि समाज में महिलाओं की गरिमा, सम्मान और मर्यादा के लिए भी गंभीर चिंता का विषय हैं।

मासूम शर्मा ने देहरादून के कॉलेज में मंच से सार्वजनिक रूप से अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया था। ऐसा वे पहले भी कई कार्यक्रमों में कर चुके हैं। हरियाणा पुलिस द्वारा उनके विवादित गानों को इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंधित कर दिए जाने के बाद से मासूम शर्मा विभिन्न कार्यक्रमों में अपना आपा खोते जा रहे हैं।

सरपंच से विवाद मामले में मांगी थी माफी

पिछले दिनों एक कार्यक्रम में सरपंच पर की गई अभद्र और अपमानजनक टिप्पणियों के चलते वह चर्चा में आए थे। तब इंटरनेट मीडिया पर खूब विवाद हुआ था, जिसके बाद मासूम शर्मा को माफी मांगनी पड़ी थी।

आयोग को हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम 2012 के तहत अधिकार प्राप्त हैं, जिसके अंतर्गत वह किसी भी व्यक्ति को तलब कर सकता है, जानकारी मांग सकता है और महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मामलों में जांच कर सकता है।