Move to Jagran APP

महिलाओं ने सूर्य देव को अ‌र्घ्य देकर मांगी मनोकामनाएं

पंचकूला में छठ पर्व की धूम कई जगह हुए कार्यक्रम नेताओं ने लोगों को दी बधाई व शुभकामनाएं

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 07:24 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 06:27 AM (IST)
महिलाओं ने सूर्य देव को अ‌र्घ्य देकर मांगी मनोकामनाएं
महिलाओं ने सूर्य देव को अ‌र्घ्य देकर मांगी मनोकामनाएं

जागरण संवाददाता, पंचकूला :

loksabha election banner

बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के लोगों के त्योहार छठ पर्व शनिवार को पंचकूला में धूमधाम से मनाया गया। हजारों लोगों ने सूर्य देव को अ‌र्घ्य देकर मनोकामनाएं मांगी। घग्गर नदी पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने शिरकत की और लोगों को बधाई दी। पूर्व पार्षद हरेंद्र सिंह सैनी, गौतम प्रसाद ने भी घग्गर नदी पर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और शुभकामनाएं दी। घग्गर नदी पर पहली बार घाट पर छठ का नजारा देखने लायक था। महिलाएं छठ मइया के गीत गा रही थी। शनिवार शाम को भगवान भास्कर को पहला सायंकालीन अ‌र्घ्य प्रदान किया गया। कार्तिक शुक्ल सप्तमी रविवार तीन नवंबर को प्रात:कालीन अ‌र्घ्य के साथ महापर्व का समापन होगा। गांव अभयपुर में पूर्व पार्षद सुभाष निषाद और अंकुश निषाद ने शिव मंदिर के पास छठ पूजन का आयोजन किया। इस अवसर पर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की कोऑर्डिनेटर रंजीता मेहता बतौर मुख्यातिथि पहुंची और उन्होंने सभी को बधाई दी। छठ पूजा मुख्य रूप से सूर्यदेव की उपासना का पर्व है। निषाद ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार छठ को सूर्य देवता की बहन हैं। छठ पर्व में सूर्योपासना करने से छठ माई प्रसन्न होती हैं और घर परिवार में सुख शांति व धन धान्य से संपन्न करती हैं। सेक्टर 19 के शिवमंदिर में पूर्वांचल समिति की ओर से छठ पूजन किया गया। समिति के सदस्य ओम शुक्ला, इंद्रजीत यादव, उपेंद्र सिंह, ओमपाल आर्य ने बताया कि पहले वह इंडस्ट्रीयल एरिया में यह आयोजन करते थे, लेकिन ओवरब्रिज के निर्माण के चलते सेक्टर-19 में आयोजन किया गया। यह लोगों की आस्था का प्रतीक है। इससे शरीर के सारे कष्टों का नाश हो जाएगा और सौ अश्वमेघ यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर नवीन ठाकुर, जयप्रकाश पांडेय, मनोज ठाकुर, उमाशंकर, प्रहलाद ठाकुर, तेज सिंह, मनोज राय भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.