विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डा. वेद प्रकाश उपाध्याय और डा. जगदीश प्रसाद सेमवाल को संस्कृत साहित्य अलंकार सम्मान

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 24 Apr 2021 05:41 PM (IST)

हरियाणा संस्कृत अकादमी ने वर्ष 2017 तथा 2018 के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। वर्ष 2017 के लिए ...और पढ़ें

हरियाणा संस्कृत साहित्य पुरुस्कारों की घोषणा। सांकेतिक फोटो
हरियाणा संस्कृत साहित्य पुरुस्कारों की घोषणा। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा संस्कृत अकादमी ने वर्ष 2017 तथा वर्ष 2018 के लिए संस्कृत के साहित्यकारों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। वर्ष 2017 के लिए डा. वेद प्रकाश उपाध्याय, चंडीगढ़ तथा वर्ष 2018 के लिए डा. जगदीश प्रसाद सेमवाल, जीरकपुर (पंजाब) को संस्कृत साहित्यालंकार सम्मान के लिए चुना गया है।

अकादमी के निदेशक डा. दिनेश शास्त्री ने बताया कि पुस्तक पुरस्कारों में ‘पद्य विद्या’ हेतु वर्ष 2018 के लिए भिवानी के डा. जोगेंद्र कुमार को उनकी पुस्तक ‘जीवन सौरभम्’ के लिए चुना गया है। ‘एकांकी संग्रह अनुवाद नाटक’ के तहत वर्ष 2017 के लिए हिसार की पार्वती शर्मा की पुस्तक ‘शौर्यगाथा’ तथा वर्ष 2018 के लिए हिसार के ही सुशील कुमार शास्त्री की पुस्तक ‘वृक्षनाथपितामह: सुरक्षित:’ को चुना गया है। नाटक विधा के तहत वर्ष 2017 के लिए डा. चितरंजनदयाल सिंह कौशल की पुस्तक ‘प्रयोगपंचकम्’ तथा वर्ष 2018 के लिए डा. धर्मवीर कुंडू की पुस्तक ‘पंडित दीनदयालचरितम्’ को प्रकाशनार्थ सहायतानुदान के लिए चुना गया है।

पुरस्कार   वर्ष 2017                                                        वर्ष 2018

1. हरियाणा संस्कृत गौरव सम्मान -डा. हरिसिंह शास्त्री, गुरुग्राम -डा. विक्रम कुमार विवेकी, पंचकूला

2. महर्षि वाल्मीकी सम्मान -रेश्मानंद शर्मा -डा. नरेश कुमार बत्रा, अंबाला

3. आचार्य स्थाणुदत्त सम्मान -डा. सुरेंद्र मोहन मिश्र,कुरुक्षेत्र -डा.मिथिलेश शर्मा, हिसार

4. महर्षि वेदव्यास सम्मान -आचार्य सज्जन कुमार शर्मा, चरखी दादरी -प्रो. ललित कुमार गौड़, कुरुक्षेत्र

5. महर्षि विश्वामित्र सम्मान -डा. कामदेव झा, अंबाला कैंट -विरजानंद दैवकरणि, झज्जर

6. महाकवि बाणभट्ट सम्मान -डा. शिवानी शर्मा, जींद -डा. केशवदेव,जीरकपुर

7. गुरु विरजानंद आचार्य सम्मान -आचार्य शशिभूषण मिश्र -मधुरलता मान,पानीपत

8. विद्या मार्तण्ड पं. सीताराम शास्त्री आचार्य सम्मान -डा. राजबाला आर्या, करनाल -आचार्य सुरेश कुमार शास्त्री,पानीपत

9. पं. युधिष्ठिर मीमांसक आचार्य सम्मान -आचार्य विनय मिश्र, भिवानी -आचार्य रणवीर सिंह,कुरुक्षेत्र

10. स्वामी धर्मदेव संस्कृत समाराधक सम्मान -आचार्य अशोक कुमार मिश्र करनाल -रमेश कुमार मिश्र,भिवानी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।