विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे फेज की टेंडर प्रक्रिया शुरू, 9 नवंबर को खुलेगा पोर्टल

Published: Thu, 15 Oct 2026 07:23 PM (IST)

गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें 9 नवंबर को पोर्टल खुलेगा और तीन एजेंसियों में से एक को काम मिलेगा।

गुरुग्राम में मेट्रो सुविधा के विस्तार की योजना पर काम जारी।

गुरुग्राम में मेट्रो सुविधा के विस्तार की योजना पर काम जारी।

HighLights

  1. गुरुग्राम मेट्रो फेज 2 के टेंडर 9 नवंबर को खुलेंगे।

  2. ट्रैक बिछाने से पहले यूटिलिटी लाइनों की शिफ्टिंग होगी।

  3. शिफ्टिंग पर 65 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। गुरुग्राम में मेट्रो सुविधा के विस्तार की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। पहले चरण में निर्माण जारी है, जबकि दूसरे चरण में ट्रैक बिछाने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। नौ नवंबर को टेंडर पोर्टल खुलेगा और तय होगा कि काम किस एजेंसी को मिलेगा। इसके लिए तीन एजेंसियों ने टेंडर डाले हैं, जिनमें से एक को ठेका दिया जाएगा।

ट्रैक बिछाने से पहले प्रस्तावित मार्ग में आने वाली बिजली, पेयजल और सीवर लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा। ट्रैफिक डायवर्जन के लिए सड़क बनाने की जिम्मेदारी भी एजेंसी को दी गई है।

65 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

शिफ्टिंग के काम पर 65 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फिलहाल गुरुग्राम में डीएमआरसी की ओर से केवल मिलेनियम सिटी तक मेट्रो चलाई जा रही है। गुरुग्राम मेट्रो रेल कॉरपोरेशन नए और पुराने गुरुग्राम को जोड़ने के लिए दो चरणों में निर्माण करा रहा है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी से सेक्टर-नौ तक ट्रैक बिछाने का काम करीब 30 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

दूसरे चरण में सेक्टर-नौ से पुराने गुरुग्राम के कई हिस्सों को जोड़ते हुए साइबर सिटी तक ट्रैक तैयार किया जाएगा। योजना पूरी होने पर पूरे शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें- PM मोदी का हरियाणा दौरा, अंबाला में 800 करोड़ के शहीद स्मारक का करेंगे उद्घाटन; तैयारियों में जुटी नायब सरकार