Move to Jagran APP

दिल्ली-मुंबई हाईवे पर लगी ताऊ देवीलाल की सबसे ऊंची प्रतिमा, जजपा कल करेगी अनावरण समारोह

Devilal Birth Anniversary देश में पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की जयंती पर उनकी सबसे ऊंची प्रतिमा का कल अनावरण होगा। 42 फीट ऊंची यह प्रतिमा दिल्‍ली - मुबंई हाईवे पर नूंह के हिलालपुर गांव में स्‍थापित किया गया है। इसे जजपा ने बनवाया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 12:49 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 12:49 PM (IST)
दिल्ली-मुंबई हाईवे पर लगी ताऊ देवीलाल की सबसे ऊंची प्रतिमा, जजपा कल करेगी अनावरण समारोह
दिल्‍ली-मुंबई हाईवे पर नूंह के हिलालपुर गांव में स्‍थापित की गई पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की प्रतिमा। (स्रोत-जजपा)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Tau Devilal Birth Anniversary : देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की सबसे ऊंची प्रतिमा का उनकी जयंती पर अनावरण होगा। यह प्रतिमा दिल्‍ली - मुंबई हाईवे पर हरियाणा के नूंह जिले के हिलालपुर गांव के पास स्‍थापित की गई है। इसका निर्माण जननायक जनता पार्टी (Jannayak Janata party) द्वारा कराया गया है। इसके साथ ही जजपा द्वारा चौधरी देवीलाल की जयंती पर राज्‍य के सभी जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

loksabha election banner

नूंह के हिलालपुर में स्वर्गीय उपप्रधानमंत्री की जयंती पर होगा 42 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

पूर्व उप प्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल की सबसे बड़ी प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। नूंह के गांव हिलालपुर में दिल्ली-मुंबई हाईवे पर स्थापित इस 42 फीट ऊंची प्रतिमा के अनावरण के लिए 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल की जयंती पर समारो‍ह का आयोजन किया जाएगा। इस दिन जननायक जनता पार्टी की ओर से हरियाणा के सभी जिलों में कार्यक्रम किए जाएंगे।

जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला के निर्देशन में बनी यह प्रतिमा चौ. देवीलाल की अब तक की सबसे बड़ी प्रतिमा होगी। प्रतिमा के लोकार्पण के दिन जिला, हलका व ब्लाक स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि इन कार्यक्रमों मेंं जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ताऊ देवीलाल को याद करेंगे और सामाजिक कार्य भी करेंगे।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि चाैधरी देवीलाल जैसे बड़े गरीबों के मसीहा और देश व समाज के नायक एक पार्टी तक सीमित नहीं हो सकते। वह जन-जन के नायक हैं। इसलिए जो दल, पार्टी सामाजिक सरोकार से जुड़ी राजनीति में विश्वास रखती है, उन सबको ताऊ देवीलाल की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चौधरी देवीलाल के नाम पर राजनीति करने की बजाय उनकी नीतियों का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.