सेक्टर-20 में महिला ने किया सुसाइड
जागरण संवाददाता, पंचकूला : सेक्टर-20 की एक सोसायटी में रहने वाली महिला ने संदिग्ध हालात में
जागरण संवाददाता, पंचकूला : सेक्टर-20 की एक सोसायटी में रहने वाली महिला ने संदिग्ध हालात में जहर निगल लिया। जिस पर परिवार उसे सेक्टर-21 के प्राइवेट अस्पताल में ले गया। जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद एक ओर जहा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं, दूसरी ओर शव को सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सेक्टर-20 में रहने वाली रेनू गर्ग ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगला है। रेनू पिछले कई माह से मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। जिसके चलते उसका इलाज चल रहा था। इस दौरान उनका छोटा बेटा अनीष (11) घर पर ही था। वो दूसरे कमरे में था, जब कुछ समय के बाद उसने रेनू के कमरे में जाकर देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहे हैं। तो सबको कॉल कर बताया। जिसके बाद रेनू को अस्पताल ले जाया गया। सेक्टर-20 थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि इस बारे में जाच की जा रही है। सुसाइड नोट नहीं मिला हैं। हमें परिवार ने बताया है कि वो मानसिक तौर पर परेशान थी। बच्चों के बयान भी लिए हैं। इस बारें में डॉक्यूमेंट्स को चेक किया जा रहा है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।