Move to Jagran APP

दामाद जी ने गुरुग्राम से पंचकूला तक जमीन घोटालों में बनाए नए कीर्तिमान : योगी

कालका में प्रचार कर भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा और पंचकूला से प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता के लिए वोट मांगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 10:30 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:13 AM (IST)
दामाद जी ने गुरुग्राम से पंचकूला तक जमीन घोटालों में बनाए नए कीर्तिमान : योगी
दामाद जी ने गुरुग्राम से पंचकूला तक जमीन घोटालों में बनाए नए कीर्तिमान : योगी

राजेश मलकानियां, कालका (पंचकूला) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कालका में प्रचार कर भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा और पंचकूला से प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में टू जी के बाद दामाद जी ने घोटाले पर घोटाले किए थे। कांग्रेस के दामाद जी ने गुरुग्राम से लेकर पंचकूला तक कोई जमीन नहीं छोड़ी थी जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान न स्थापित किए हों। जो लोग बेईमानी और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, कांग्रेस के नेता उनकी जय-जयकार करते हैं लेकिन उन्हें भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है। योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब हरियाणा के चुनाव परिणाम में राहुल को दिखा कि हारने वाले हैं, इसलिए वे अपने ननिहाल इटली चले गए। राहुल चुनाव के दौरान गायब हैं। इसलिए कांग्रेस के नेता बार-बार कह रहे हैं कि कांग्रेस ने सारे टिकट बेच दिए, देश बेचने लायक देश की जनता ने नहीं छोड़ा, तो अब कांग्रेस के नेता कांग्रेस का टिकट बेचने में लगे हैं। इसलिए लोग समझते हैं कि कांग्रेस का भविष्य क्या होने वाला है। जिसका खुद का भविष्य नहीं है, इसलिए ऐसी पार्टी से कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। बेईमानी और भ्रष्टाचार कांग्रेस नेताओं के डीएनए में शामिल हो चुका है। कांग्रेसियों को वह चीज अच्छी नहीं लगती है जिससे देश का सम्मान नहीं बढ़ता। किसानों के लिए मोदी-मनोहर मिलकर कर रहे काम

loksabha election banner

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हरियाणा के युवाओं को हर क्षेत्र में नौकरी मिल रही है। यहां का नौजवान लगातार देश-विदेश में गौरव बढ़ा रहा है। हरियाणा सरकार की नीतियों के कारण किसानों को दोगुने दाम देने की कार्रवाई मोदी और मनोहर सरकार मिलकर रही है। हमने पहले ही कहा था कि हम विकास सबका करेंगे लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं करेंगे। नौकरी देने में भेदभाव नहीं किया। हरियाणा में 15 लाख किसानों को किसान निधि सम्मान योजन का लाभ मिला। यह कांग्रेस की सरकार कर सकती थी, लेकिन उनके एजेंडे में विकास नहीं था, बेईमानी, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, गुंडागर्दी अराजकता थी। कांग्रेस ने राफेल की पूजा कर रहे राजनाथ का मजाक बनाया

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षा मंत्री फ्रांस में राफेल की पूजा कर रहे थे तो कांग्रेस के लोग उनका मजाक बना रहे थे। इन लोगों को जब देश का गौरव बढ रहा हो तो मजाक बनाते हैं। कांग्रेस को अच्छा नहीं लगता जब देश का गौरव बढ़े। धारा-370 को समाप्त करने पर राहुल गांधी बोलते थे कि देश में खून की नदियां बह जाएंगी लेकिन एक पटाखा तक नहीं फूटा। जब महिलाओं के सम्मान के लिए तीन तलाक को समाप्त किया गया तब कांग्रेस इसका विरोध कर रही थी। इसलिए कांग्रेस को देश के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है, उसे तो केवल बस राजनीति करनी है। भारत के किसी मंच पर भारत माता की जय के नारे कभी नहीं लगते और वह बोलना भी नहीं चाहते। उन्हें देश का गौरव, सम्मान और विकास अच्छा नहीं लगता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.