Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सत्यदेव नारायण आर्य होंगे हरियाणा के नए राज्यपाल

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Wed, 22 Aug 2018 08:40 AM (IST)

    बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे। मौजूदा राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाकर भेजा गया है।

    सत्यदेव नारायण आर्य होंगे हरियाणा के नए राज्यपाल

    जेएनएन, चंडीगढ़। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे। आर्य बिहार की राजगीर विधानसभा सीट से आठ बार विधायक रह चुके हैैं। वहीं, हरियाणा के मौजूदा राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी को कार्यकाल खत्म होने से 11 माह पहले ही बदल दिया गया। उन्हें त्रिपुरा का राज्यपाल बनाकर भेजा गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सत्यदेव नारायण आर्य की हरियाणा के 17वें राज्यपाल के रूप में नियुक्ति तत्काल प्रभाव से होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में अगले साल लोकसभा और विधानसभा चुनाव हैं। इस लिहाज से राजभवन में हुए बदलाव को काफी अहम माना जा रहा है। कप्तान सिंह सोलंकी 27 जुलाई 2014 को हरियाणा के राज्यपाल बने थे। तब प्रदेश में हुड्डा सरकार थी।

    अक्टूबर 2014 में भाजपा सत्तारूढ़ हुई। मौजूदा राज्यपाल सोलंकी का कार्यकाल 26 जुलाई 2019 तक था, लेकिन उन्हें 11 माह पहले ही बदल दिए जाने से राजनीतिक हलकों में चर्चाएं हैं। सोलंकी मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। नए राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य के जल्द हरियाणा का कार्यभार संभालने की संभावना है।

    मधुर रिश्तों के बावजूद विपक्ष ने अक्सर बनाया सोलंकी पर दबाव

    मौजूदा राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी पर अक्सर विपक्ष का दबाव बना रहा। हालांकि विपक्ष के नेताओं के साथ उनके रिश्ते काफी मधुर रहे, लेकिन प्रदेश तीन बार आग के हवाले हुआ, तब विपक्ष ने राजभवन में दस्तक देते हुए उन्हें सरकार के खिलाफ कार्रवाई के ज्ञापन सौंपे। एसवाइएल नहर निर्माण, कानून व्यवस्था तथा सामाजिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए विपक्ष ने कई बार राज्यपाल पर दबाव बनाया।

    हरियाणा के पांच नेता दूसरे राज्यों में संभाल चुके संवैधानिक पद 

    हरियाणा के पांच नेता दूसरे राज्यों में संवैधानिक पदों पर दायित्व संभाल चुके हैैं या संभाल रहे हैैं। हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा ओडिशा व मध्यप्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैैं। सिरसा निवासी प्रो. गणेशी लाल ओडिशा के राज्यपाल हैं। कुरुक्षेत्र निवासी आचार्य देवव्रत हिमाचल के राज्यपाल हैैं। अंबाला के सांसद रह चुके चौधरी सूरजभान उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे, जबकि भिवानी की सांसद रही चंद्रावती पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर रही हैैं। 

    कब कौन रहा राज्यपाल

    राज्यपाल कब से कब तक
    धर्म वीर 01 नवंबर 1966 14 सितंबर 1967
    बीएन चक्रवर्ती 15 सितंबर 1967 26 मार्च 1976
    न्यायमूर्ति रंजीत सिंह नरुला 27 मार्च 1976 13 अगस्त 1976
    जयसुख लाल हाथी 14 अगस्त 1976 23 सितंबर 1977
    सरदार हरचरण सिंह बराड़ 24 सितंबर 1977 09 दिसंबर 1979
    न्यायमूर्ति एसएस संधावालिया 10 दिसंबर 1979 27 फरवरी 1980
    गणपतराव देवजी तपासे 28 फरवरी 1980 13 जून 1984
    सैयद मुजफ्फर हुसैन बर्नी 14 जून 1984 21 फरवरी 1988
    हरि आनंद बरारी 22 फरवरी 1988 06 फरवरी 1990
    धनिक लाल मंडल 07 फरवरी 1990 13 जून 1995
    महावीर प्रसाद 14 जून 1995 18 जून 2000
    बाबू परमानंद 19 जून 2000 01 जुलाई 2004
    ओमप्रकाश वर्मा 02 जुलाई 2004 07 जुलाई 2004
    डॉ. एआर किदवई 07 जुलाई 2004 27 जुलाई 2009
    जगन्नाथ पहाड़िया 27 जुलाई 2009 26 जुलाई 2014
    प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी 27 जुलाई 2014 नए राज्यपाल के कार्यभार ग्रहण करने तक।

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें