विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में फिर मजबूत होगा अकाली दल! सुखबीर बादल ने किया 7 सदस्यीय कोर कमेटी का एलान

Published: Mon, 31 Aug 2026 07:44 PM (IST)

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी की हरियाणा इकाई के लिए 7 सदस्यीय कोर कमेटी की घोषणा की है।

शिअद की हरियाणा इकाई की कोर कमेटी घोषित।

शिअद की हरियाणा इकाई की कोर कमेटी घोषित।

HighLights

  1. शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने हरियाणा कोर कमेटी घोषित की

  2. बलविंदर भूंदड़ ने 7 सदस्यीय कमेटी के नामों की घोषणा की

  3. पार्टी 19 सितंबर को 101 सदस्यीय वर्किंग कमेटी बनाएगी

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी की हरियाणा इकाई की 7 सदस्यीय कोर कमेटी की घोषणा की।

पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा मामलों के इंचार्ज बलविंदर सिंह भूंदड़ ने बताया कि बादल ने राज्य प्रधान हरकेश सिंह मोहडी के साथ विचार-विमर्श करने के बाद जो 7 सदस्यीय कमेटी की घोषणा की है, उसमें बलदेव सिंह कायमपुर, रघुजीत सिंह करनाल, रविंदर सिंह राणा, सुखसागर सिंह, हरभजन सिंह मसाणा, हरपाल सिंह अहरावां और प्रिथीपाल सिंह झब्बर को शामिल किया गया है।

वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि अगले चरण में कोर कमेटी के अन्य सदस्यों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सभी टीम मैंबर मिलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

पार्टी को हरियाणा के विभिन्न वर्गों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और लोग स्वयं आकर पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होने कहा कि बुनियादी स्तर पर पार्टी को मजबूत कर हरियाणा के लोगो की तरक्की, खुशहाली और बेहतरी के लिए पार्टी काम करेगी।

उन्होंने बताया कि पार्टी की हरियाणा इकाई की मीटिंग 19 सिंतबर को रखी गई है, जिसमें अगली रूपरेखा तैयार की जाएगी और इस मीटिंग में 101 सदस्यीय वर्किंग कमेटी की घोषणा की जाएगी। इस वर्किंग कमेटी की घोषणा के बाद जिला स्तरीय नीचे सर्कल स्तर पर पार्टी की जत्थेबंदी का गठन किया जाएगा और सारी टीम मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करेगी।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं जातिवाद से ऊपर उठकर हर धर्म और हर जाति के लोगों को पार्टी में शामिल किया जाएगा क्योंकि गुरु साहिबान ने सार्वभौमिक भाईचारे का संदेश दिया है और अकाली दल में सभी समान हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पहले हरियाणा में पार्टी बहुत मजबूत थी, उसी तरह से हम पार्टी को उसी तरह मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे।

यह भी पढ़ें- अकाली दल से गठबंधन पर भाजपा का रुख साफ, 117 सीटों पर अपने दम पर चुनाव की तैयारी; पूनिया ने बताया पूरा प्लान