Move to Jagran APP

रोडवेज की हड़ताल में कूदे दूसरे विभागों के कर्मचारी, 41 ड्राइवर बर्खास्त

हरियाणा के रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल में अब दूसरे सरकारी विभागों के कर्मचारी भी कूद पड़े हैैं। इसके कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 07:50 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 07:50 PM (IST)
रोडवेज की हड़ताल में कूदे दूसरे विभागों के कर्मचारी, 41 ड्राइवर बर्खास्त

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल में अब दूसरे सरकारी विभागों के कर्मचारी भी कूद पड़े हैैं। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला), हरियाणा प्राथमिक शिक्षक संघ, हरियाणा कर्मचारी संयुक्त मंच तथा एनएचएम कर्मचारी एसोसिएशन ने हड़ताल का समर्थन करते हुए किलोमीटर स्कीम के तहत 720 प्राइवेट बसें चलाने का विरोध किया है।

loksabha election banner

उधर, हरियाणा के परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने हड़ताल में शामिल प्रोबेशन पर चल रहे 41 ड्राइवरों को बर्खास्त किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने दावा किया कि सोमवार को राज्य परिवहन की 884 और आरटीए की ओर से 166 यानी कुल 1050 बसों का संचालन हुआ है।

सोमवार को सर्व कर्मचारी संघ केंद्रीय कमेटी की बैठक में प्रदेशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। हसला के प्रदेश अध्यक्ष दयानंद दलाल, हरियाणा प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू शर्मा, हरियाणा कर्मचारी संयुक्त मंच के महासचिव शिव कुमार पाराशर व एनएचएम कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र सिंह ने बैठक में भागीदारी कर समर्थन दिया।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान धर्मबीर फोगाट और महासचिव सुभाष लांबा ने बताया कि 24 अक्टूबर को रोडवेज के निजीकरण के खिलाफ सभी जिलों में सेमिनार होंगे। 25 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए जाएंगे और सीएम के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। प्रर्दशन के बाद सभी जिला मुख्यालयों पर 24-24 घंटे का क्रमिक अनशन होगा।

धर्मबीर फोगाट व सुभाष लांबा ने बताया कि 26 अक्टूबर को प्रदेश के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। इसमें सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों, नगर निगमों, पालिकाओं, परिषदों के कर्मचारी शामिल होंगे। 27 अक्टूबर को फिर से बैठक होगी, जिसमें प्रदेशव्यापी हड़ताल का निर्णय संभव है। बैठक में कई कर्मचारी नेता शामिल हुए।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.