विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'तुरंत बहाल करें बिजली...', हड़ताल खत्म होते ही CM नायब सैनी ने दिए सख्त निर्देश

Published: Fri, 23 Oct 2026 09:12 PM (IST)

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणा में तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने के दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणा में तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने के दिए निर्देश।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सैनी ने बिजली आपूर्ति तुरंत सुचारु करने के निर्देश दिए

  2. बिजली विभाग ने आपूर्ति बहाली हेतु अधिकारियों संग महत्वपूर्ण बैठक की

  3. प्रभावित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति रिपोर्ट आज रात तक मांगी गई

जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को प्रदेशभर में बिजली आपूर्ति तुरंत सुचारू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन-जिन जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, वहां जल्द से जल्द सप्लाई बहाल की जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद बिजली विभाग ने आपूर्ति बहाल करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक की। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) के एमडी डॉ. आदित्य दहिया और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएनएल) तथा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएनएल) के एमडी विक्रम सिंह ने सभी सर्कल अधीक्षण अभियंताओं (एसई) और कार्यकारी अभियंताओं (एक्सईएन) के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।

रात 12 बजे तक मांगी बिजली आपूर्ति की रिपोर्ट

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति जल्द बहाल की जाए और जहां तकनीकी खराबी या फाल्ट हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।

अधिकारियों को आज रात 12 बजे तक सभी जिलों से बिजली आपूर्ति की स्थिति की रिपोर्ट देने को कहा गया है, ताकि यह पता चल सके कि किन क्षेत्रों में सप्लाई बहाल हो चुकी है और कहां अभी सुधार की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार ने प्राइवेट बिजली कंपनी के लाइसेंस पर लगाई रोक, CM सैनी ने HERC को धारा 108 के तहत दिए निर्देश

आपात सेवाओं के कंट्रोल रूम कल तक रहेंगे चालू

बिजली आपूर्ति में व्यवधान के दौरान लोगों की शिकायतों और जरूरी सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम कल तक संचालित रहेंगे।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए और बिजली आपूर्ति सामान्य होने तक निगरानी रखी जाए। सरकार का जोर प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली बहाल करने और व्यवस्था को सामान्य स्थिति में लाने पर है।

यह भी पढ़ें- 'हरियाणा सरकार बिजली क्षेत्र में प्राइवेटाइजेशन के पक्ष में नहीं...', पंचकूला में बोले CM नायब सैनी