Move to Jagran APP

किसान आंदोलन के बीच फिर बदला गणतंत्र दिवस कार्यक्रम, राज्यपाल अब राजभवन में फहराएंगे तिरंगा

हरियाणा में किसान आंदोलन के कारण हरियाणा में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में फिर फेरबदल किया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह में कुछ तत्‍वाें द्वारा गड़बड़ी करने की आशंक‍ा के मद्देनजर राज्‍यपाल अब पंचकूला की जगह राजभवन में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराएंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 09:15 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 08:31 AM (IST)
किसान आंदोलन के बीच फिर बदला गणतंत्र दिवस कार्यक्रम, राज्यपाल अब राजभवन में फहराएंगे तिरंगा
हरियाणा में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में फिर बदलाव किया गया है। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में किसानों के आंदोलन के कारण गणतंत्र दिवस समारोह पर असर पड़ता दिख रहा है। कुछ किसान संगठनों द्वारा खलल डालने की आशंका के चलते प्रदेश सरकार ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में फिर बदलाव किया है।

loksabha election banner

सीआइडी की रिपोर्ट के बाद सीएम और डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में हो सकता बदलाव

राज्यपाल प्रो. सत्यदेव नारायण आर्य अब पंचकूला की बजाय राजभवन में तिरंगा फहराएंगे। सीआइडी की रिपोर्ट के मुताबिक पानीपत में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कुछ किसान संगठन बाधा डाल सकते हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल को पंचकूला में मुख्य अतिथि बनाया जाए क्योंकि यहां किसान आंदोलन का प्रभाव कम है। इसी तरह अंबाला में मुख्य अतिथि बने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है।

इससे पहले भी हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता को यमुनानगर से हटाकर कुरुक्षेत्र, बिजली मंत्री रणजीत सिंह को भिवानी की जगह यमुनानगर, सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल को नूंह से हटाकर करनाल, पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री अनूप धानक को सिरसा से पलवल तथा खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह को पलवल से हटाकर फरीदाबाद में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्‍य अतिथि बनाया गया था।

विधानसभा अध्यक्ष और पांच मंत्रियों के कार्यक्रम में पहले ही फेरबदल कर चुकी सरकार

डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार महेंद्रगढ़, शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुरुग्राम, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा रेवाड़ी, कृषि मंत्री जेपी दलाल रोहतक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव झज्जर, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा फतेहाबाद में ध्वज फहराएंगे।

इसके अलावा करनाल में करनाल के मंडल आयुक्त, कुरूक्षेत्र में अंबाला के मंडल आयुक्त, सोनीपत में रोहतक के मंडल आयुक्त, नूंह में फरीदाबाद के मंडल आयुक्त, हिसार में हिसार के मंडल आयुक्त के अलावा कैथल, जींद, भिवानी , चरखी दादरी व सिरसा में संबंधित जिला उपायुक्तों द्वारा ध्वज फहराया जाएगा। कोरोना पाजिटिव होने के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज किसी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नहीं होंगे। 26 जनवरी की शाम राजभवन में एट होम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: गुरुनगरी अमृतसर से निकल भजन सम्राट बने नरेंद्र चंचल, विदेश तक पहुंचाया माता का जगराता

यह भी पढ़ें: रहें बाखबर, मुश्किलों भरा है हरियाणा में केएमपी एक्सप्रेस वे का सफर, जानें क्‍या हो सकती हैं दिक्‍कतें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.