पंचकूला की रायपुररानी तहसील में रजिस्ट्रियों का काम ठप, लोगों को काटने पड़ रहे चक्कर
रायपुररानी तहसील में रजिस्ट्री क्लर्क की गिरफ्तारी के बाद से जमीन-जायदाद के पंजीकरण का काम रुका हुआ है। दो नए ...और पढ़ें

जमीन खरीद-फरोख्त की रजिस्ट्री न होने से लोग परेशान। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
रजिस्ट्री क्लर्क की गिरफ्तारी से तहसील का काम प्रभावित।
नियुक्त दो कर्मचारियों ने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला।
जमीन-जायदाद पंजीकरण के लिए लोगों को चक्कर काटने पड़ रहे।
संवाद सहयोगी, रायपुररानी (पंचकूला)। रायपुररानी तहसील में रजिस्ट्रियों का काम प्रभावित होने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील पहुंच रहे लोगों को बिना काम करवाए ही वापस लौटना पड़ रहा है, जिससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। गौरतलब है कि तहसील में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क के रिश्वत मामले में पकड़े जाने के बाद से ही रजिस्ट्री से जुड़ा काम प्रभावित चल रहा है। व्यवस्था को सुचारू करने के लिए 22 अक्टूबर को मोहित शर्मा को रजिस्ट्री क्लर्क नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने अभी तक अपना चार्ज नहीं संभाला।
इसके बाद हनी को रजिस्ट्री क्लर्क की जिम्मेदारी सौंपने के आदेश जारी किए गए, लेकिन उनके द्वारा भी अब तक कार्यभार नहीं संभाला गया है। ऐसे में दो कर्मचारियों की नियुक्ति के बावजूद तहसील में रजिस्ट्रियों का काम सामान्य नहीं हो पाया है।