Move to Jagran APP

हरियाणा में चुनावी वर्ष के दौरान नौकरियों की बहार, दनादन होंगी भर्तियां

हरियाणा में चुनावी वर्ष के दौरान सरकारी नौकरियों की बहार आएगी। राज्य के सभी सरकारी विभागों, बोर्ड तथा निगमों में लिपिकों के खाली पदों पर भर्ती करेगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 24 Oct 2018 10:31 AM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 10:31 AM (IST)
हरियाणा में चुनावी वर्ष के दौरान नौकरियों की बहार, दनादन होंगी भर्तियां
हरियाणा में चुनावी वर्ष के दौरान नौकरियों की बहार, दनादन होंगी भर्तियां

चंडीगढ़, [अनुराग अग्रवाल]। हरियाणा में चुनावी वर्ष के दौरान सरकारी नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है। प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य के सभी सरकारी विभागों, बोर्ड तथा निगमों में लिपिकों के खाली पदों पर भर्ती करेगी। सरकार करीब छह हजार लिपिकों की पहले ही भर्ती कर चुकी है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से भर्ती परिणाम पर लगी रोक हटने के बाद सरकार ने इनके रिजल्ट घोषित कर दिए थे। अब नए सिरे से सभी विभागों से खाली पदों का ब्योरा मांगा गया है।

loksabha election banner

छह हजार भर्तियों के बाद अब लिपिकों के खाली पदों पर होंगी नई भर्ती

राज्य सरकार ग्रुप बी (अराजपत्रित) तथा ग्र्रुप सी की भर्तियां भी करने जा रही है। मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, जिला उपायुक्तों और बोर्ड एवं निगमों के प्रबंध निदेशकों से लिपिकों तथा ग्रुप बी व सी के खाली पदों की डिटेल मांगी है। सभी पदों की आनलाइन जानकारी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजी जाएगी। इसके बाद आयोग नई भर्ती के लिए विज्ञापन निकालेगा।

ग्रुप बी व सी के खाली पदों का भी मांगा ब्योरा, संयुक्त परीक्षा आयोजित होगी

लिपिकों की भर्ती के लिए खाली पदों का ब्योरा 30 अक्टूबर तक देने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रुप बी व सी की भर्ती के लिए खाली पदों की जानकारी 6 नवंबर तक देनी होगी। पूरी जानकारी मिलने के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से नई भर्तियां निकाली जाएंगी। आयोग की कोशिश है कि खर्च बचाने के लिए भर्ती की संयुक्त परीक्षा कराई जाए।

चार साल में 50 हजार नौकरियां, 24 हजार ने किया ज्वाइन

हरियाणा सरकार की ओर से पिछले चार सालों में 50 हजार पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें 24 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा चुकी है। सरकार ग्रुप सी और डी की नौकरियों के लिए इंटरव्यू सिस्टम खत्म कर चुकी है। अब लिखित परीक्षा के आधार पर चयन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। परीक्षा के 90 अंक हैं। 10 नंबर सामाजिक एवं आर्थिक आधार पर दिए जाते हैं। इन 10 में से 5 नंबर विधवा आवेदक को देने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही पांच अंक उस आवेदक के हैं, जिसके परिवार में किसी और को नौकरी नहीं है। कुछ महिलाओं ने सरकार को लिखा कि अगर आवेदक की बहन-बेटी की पहले से नौकरी हो और 5 नंबर नहीं मिलें तो उन्हें नुकसान होगा। ऐसे में सरकार ने कानून में संशोधन कर दिया है।

इस साल के अंत तक 32 हजार पदों पर नियमित भर्ती

31 दिसंबर तक करीब 32 हजार पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। ग्र्रुप डी के 18 हजार पदों पर 17 लाख आवेदन आए हैं। इनकी परीक्षा 10, 11, 17 और 18 नवंबर को सुबह व शाम की पारियों में होगी। इन परीक्षाओं के लिए 800 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पुलिस के सात हजार पदों पर नवंबर के अंत में लिखित परीक्षा शुरू होगी, जो दिसंबर मध्य तक चल सकती है।

टीजीटी, पीजीटी व अन्य करीब सात हजार पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती के अनुसार लिखित परीक्षा की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। कोशिश है कि 31 दिसंबर से पहले-पहले रिजल्ट भी घोषित कर दिए जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.