Move to Jagran APP

हरियाणा के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश, पानी में डूबा कैथल शहर

हरियाणा के कई क्षेत्रोें में रविवार को बारिश हुई। कैथल और कुरुक्षेत्र में जमकर बारिश हुई। कैथल शहर तो पानी में डूब गया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 06:03 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 06:04 PM (IST)
हरियाणा के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश, पानी में डूबा कैथल शहर
हरियाणा के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश, पानी में डूबा कैथल शहर

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में कई क्षेत्रों में रविवार को जमकर बारिश हुई। कैथल, कुरुक्षेत्र और पानीपत सहित कई स्‍थानों पर जमकर बारिश हुई। हिसार शहर के आसपास के इलाके में भी बारिश हुई। कैथल में तो बारिश का पानी वि‍भिन्‍न इलाकों में भर गया। मुख्‍य सड़कों पर भी कई फीट पानी भर गया। कुरुक्षेत्र में भी सड़कों पर पानी भर गया। मौसम के जानकार, इसे प्री मानूसन की बारिश बता रहे हैं।

loksabha election banner

कैथल सहित राज्‍य के कई इलाकों में रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। कुरुक्षेत्र और कैथल में जमकर बारिश हुई। कैथल शहर में मुख्य स्थानों पर कई-कई फीट तक पानी भर गया। लघु सचिवालय, करनाल रोड, ढांड रोड, चंदाना गेट, नई अनाज मंडी, पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में भारी जलजमाव हो गया। इससे सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

कैथल शहर में एक अंडरपास में भरा बारिश का पानी।

कैथल शहर के कबूतर चौक, भगत सिंह चौक, रेलवे अंडरपास, नई सब्जी मंडी, हुडा सेक्टर-19, पार्क रोड, माता गेट, शक्ति नगर, अर्जुन नगर, राम नगर सहित कई अन्य कॉलोनियां भी पानी से लबालब भर गईं। इस तरह पहली बरसात में ही शहर की जल निकासी व्‍यवस्‍था की पोल खुल गई।

कुरुक्षेत्र में बारिश के बीच एक सड़क से गुजरती गाडि़यां।

कुुरुक्षेत्र में भी रविवार को झमाझम बारिश हुई। इससे लोगाें को गर्मी से राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से छाए धूल के गुबार से भी मुक्ति मिली। दूसरी आेर, सड़कों पर पानी भर जाने से लोगाें को काफी परेशानी हुई। शहर की कई कालोनियों और क्षेत्रों में भी जलभराव हो गया।

कुरुक्षेत्र में बारिश के बीच एक सड़क से गुजरती गाडि़यां।

पानीपत में भी सुबह बारिश हुई। इससे शहर में चल रहे राहगीरी कार्यक्रम में व्‍यवधान हुआ। बारिश से लोगों को  गर्मी से राहत मिली। इसके साथ ही लोगों काे पिछले कुछ दिनों से छाए प्रदूषण से राहत मिली। हिसार और फतेहाबाद में भी बादल छाए रहे। हिसार शहर के आसपास के क्षेत्र में अच्‍छी बारिश हुई।

पानीपत में बारिश के बीच जाते लोग।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.