Move to Jagran APP

मनोहरलाल ने कहा, राफेल मामले में राहुल गांधी के झूठ का हुआ पर्दाफाश

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने राफेल मामले में राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। मनाेहरलाल ने कहा कि राफेल मामले में राहुल गांधी की झूठ का पर्दाफाश हो गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 06:30 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 09:07 PM (IST)
मनोहरलाल ने कहा, राफेल मामले में राहुल गांधी के झूठ का हुआ पर्दाफाश
मनोहरलाल ने कहा, राफेल मामले में राहुल गांधी के झूठ का हुआ पर्दाफाश

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने राफेल मामले को लेकर राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। मनोहरलाल ने कहा कि राफेल विमान पर राहुल गांधी के झूठ का पर्दाफाश हो चुका है। अब भाजपा देश की जनता को कांग्रेस का झूठ बताएगी। भाजपा पूरे देश में कांग्रेस की झूठ के विरोध में प्रदर्शन करेगी। इसके लिए पार्टी द्वारा शेड्यूल भी तय कर दिया गया है।

loksabha election banner

कहा- राफेल मामले में भाजपा पूरे देश में कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन करेगी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को पिपली रोड पर एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पैराकीट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मनोहर लाल लाडवा से पूर्व विधायक डॉ.पवन सैनी की पुत्री डॉ.आशिमा व उनके दामाद डॉ.गौरव (आइएएस) को आशीर्वाद देने के लिए विवाह समारोह में पहुंचे।

नव दंपती को आशीर्वाद देने के लिए प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री ओपी यादव, केंद्रीय राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, सांसद नायब सिंह सैनी, करनाल के सांसद संजय भाटिया भी पहुंचे। इस अवसर पर विधायक सुभाष सुधा, विधायक लीला राम गुज्जर, विधायक महिपाल ढांडा, विधायक आसिम गोयल, भाजपा के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट भी वहां पहुंचे।

पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री ओपी धनखड, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, भाजपा नेत्री बंतो कटारिया ने भी विवाह समारोह में पहुंचकर नवदंपती को आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में भले ही राहुल गांधी को सर्वोच्य न्यायालय ने माफ कर दिया हो, लेकिन उनको देश की जनता ने माफ नहीं किया है। राफेल मामले पर उच्चतम न्यायालय के  निर्णय ने राहुल गांधी के सफेद झूठों का पूरी तरह पर्दाफाश कर दिया है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस के विरोध में देश भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस निंदनीय झूठ को भाजपा देश की जनता के समक्ष रखेगी ताकि वे इस तरह की झूठ दोबारा ना दोहराएं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: युवक से रूह कंपा देनेवाली बर्बरता, दोनाें टांगें काटने के बाद भी नहीं बची जान, PGI में मौत

यह भी पढ़ें: मनोहरलाल की बड़ी रणनीति, दुष्यंत चौटाला के सामने अनिल विज बनेंगे भाजपा की ढाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.