विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में OBC सम्मेलन की तैयारी, हरियाणा से पहुंचेंगे काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता; खरगे-राहुल गांधी होंगे शामिल

Published: Thu, 24 Jul 2025 06:01 PM (IST)

पंचकूला से कांग्रेस ओबीसी सेल द्वारा दिल्ली में आयोजित भागीदारी न्याय सम्मेलन में हरियाणा से कई कार्यकर्ता भाग लेंगे। कांग्रेस ...और पढ़ें

ओबीसी सम्मेलन की तैयारी को लेकर हरियाणा के नेताओं ने की बैठक। फाइल फोटो
ओबीसी सम्मेलन की तैयारी को लेकर हरियाणा के नेताओं ने की बैठक। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली में ओबीसी न्याय सम्मेलन में हरियाणा कांग्रेस।
  2. दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।
  3. राहुल गांधी के साथ खड़े होने का आह्वान।

राज्य ब्यूरो, पंचकूला। शुक्रवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम कांग्रेस की ओबीसी सेल की ओर से किए जाने वाले भागीदारी न्याय सम्मेलन में काफी संख्या में हरियाणा से भी कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

सम्मेलन की तैयारी को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली निवास पर एक बैठक हुई जिसमें काफी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पहुंचे।

इस सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी हिस्सा लेंगे। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की या फिर हरियाणा की सरकार जनता की नहीं सुन रही हैं।

सभी जगह मनमानी हो रही है। लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है, जिसे बचाने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी लड़ाई लड़ रहे हैं। हम सभी को मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा होना है।