हरेरा पंचकूला के चेयरमैन का पद हुआ खाली, पूर्व IRS अधिकारी परनीत एस सचदेव का त्यागपत्र स्वीकार
हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (हरेरा) पंचकूला के चेयरमैन परनीत एस सचदेव का त्यागपत्र राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है, जिससे यह पद अब रिक्त हो गया है।

हरेरा पंचकूला के चेयरमैन का पद हुआ खाली।
HighLights
हरेरा पंचकूला चेयरमैन परनीत एस सचदेव का पद रिक्त
राज्यपाल ने 21 जुलाई को दिया इस्तीफा स्वीकार किया
इस्तीफा 20 अक्टूबर से प्रभावी, दिसंबर 2023 में नियुक्त
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (हरेरा) पंचकूला के चेयरमैन का पद रिक्त हो गया है। चेयरमैन परनीत एस सचदेव के त्यागपत्र को राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। सचदेव ने 21 जुलाई को इस्तीफा दिया था, जिसे राज्यपाल ने 20 अक्टूबर से मान्य किया है।
भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी सचदेव दिसंबर 2023 में हरेरा पंचकूला के चेयरमैन नियुक्त किए गए थे। उनका इस्तीफा स्वीकार करने के साथ ही यह पद अब रिक्त हो गया है।
हरेरा राज्य में संपत्ति और निर्माण क्षेत्र को विनियमित करने वाली वैधानिक संस्था है। प्रदेश में दो अलग-अलग रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी हैं। हरेरा गुरुग्राम मुख्य रूप से गुरुग्राम जिले की परियोजनाओं, शिकायतों और रियल एस्टेट गतिविधियों को देखता है, जबकि हरेरा पंचकूला बाकी सभी जिलों से जुड़े मामलों का निपटारा करता है।
500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल या आठ से ज्यादा फ्लैट/इकाइयों वाली नई व्यावसायिक या आवासीय परियोजना को बिक्री या विज्ञापन से पहले हरेरा में पंजीकृत करवाना जरूरी है।