विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी हरियाणा को देंगे खास तोहफा, केएमपी के साथ बनने वाले 130 किमी लंबे रेलवे कारिडोर का करेंगे शिलान्‍यास

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 28 Jul 2021 08:36 AM (IST)

हरियाणा को जल्‍द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रेलवे कारिडोर का तोहफा मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी केएमपी एक्‍सप्रेस वे ...और पढ़ें

नई दिल्ली में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से हरियाणा की लंबित रेल परियोजनाओं पर चर्चा करते मुख्यमंत्री मनोहरलाल। (स्राेत- हरियाणा डीपीआर)
नई दिल्ली में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से हरियाणा की लंबित रेल परियोजनाओं पर चर्चा करते मुख्यमंत्री मनोहरलाल। (स्राेत- हरियाणा डीपीआर)

नई दिल्ली, राज्‍य ब्‍यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्‍द ही हरियाणा को खास तोहफा देंगे। वह कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी)एक्सप्रेस वे के साथ बनने वाले 130 किलोमीटर लंबे रेल कारिडोर का शिलान्यास करेंगे। केएमपी रेल कारिडोर सहित राज्य के लिए उपयोगी अन्य रेल परियोजाओं को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पर्यावरण और रेल मंत्री से मुलाकात कर लंबित योजनाओं पर की चर्चा

इसके बाद सीएम ने बताया कि केएमपी रेल कारिडोर परियोजना का शीघ्र शिलान्यास करवाया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री से समय देने का आग्रह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पश्चिम यमुना नहर के साथ करनाल से यमुनानगर तक रेल लाइन के लिए जमीन का इंतजाम राज्य सरकार करेगी। देश की यह पहली परियोजना होगी और इसमें रेलवे को 400 करोड़ रुपये की बचत होगी।

सीएम ने बताया कि रोहतक की तर्ज पर कुरुक्षेत्र-कैथल की ऊपरगामी रेलवे लाइन को मंजूरी मिल गई है। कुरुक्षेत्र में काम शुरू हो गया है और कैथल में शीघ्र शुरू हो जाएगा। हिसार से दिल्ली के बीच 180 किलोमीटर लंबा हाइस्पीड रेलवे ट्रैक बनेगा। रेलवे ने इसकी मंजूरी दे दी है।

राज्य के लंबित रेल प्रोजेक्ट

  • - कैथल एलिवेटिड रेल ट्रैक के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) सिंगल लाइन के लिए मंजूर हो गई है। हरियाणा रेल इनफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कारपोरेशन (एचआरआइडीसी) द्वारा इसे सबमिट किया गया। यह प्रोजेक्ट 2022-23 में शुरू हाे सकता है।
  • - दिल्ली व हिसार के बीच में रैपिड रेल कनेक्टिविटी तैयार करने का प्रस्ताव है। इसके लिए रोहतक-महम-हांसी नई रेल लाइन बिछाई जाए ताकि इस ट्रैक पर 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ सके। असौधा से रोहतक तीस किलोमीटर तक वेस्ट्रन पेरिफिरल एक्सप्रेस हाइवे को भी इस में शामिल किया जा सकता है।
  • - मालगोदाम बहादुरगढ़ के पास कम ऊंचाई का सब वे बनाया जा रहा है, जो 31 जुलाई 2021 तक पूरा होगा
  • - पलवल स्टेशन की पृथला यार्ड (वेस्ट्रन डेडिकेटिड फ्रेट कारिडोर) तक कनेक्ट किया जाए। इस पर ओएचई को ऊंचा उठाया जाएगा ताकि डबल स्टेक कंटेनर इस पर दौड़ सकें।
  • - सिरसा से रैना तथा ऐलनाबाद तक हनुमानगढ़-बठिंडा रेल लाइन की कनेक्टिविटी का भी प्रस्ताव रखा गया। हालांकि इस पर स्टडी करने के बाद निर्णय लेने की बात कही गई है।
  • - हरियाणा रेल इनफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कारपोरेशन ने जींद बाइपास नई रेल लाइन का प्रोजेक्ट शुरू का प्रस्ताव रखा है।
  • - गुड्स यार्ड रोहतक से गाड़ियों को लाहली स्टेशन तक शिफ्ट करने का प्रोजेक्ट। इस संबंध में ट्रेडर्स एसोसिएशन से कंसेंट लेटर आदि लेकर इसे रेलवे बोर्ड को भेज जाए।
  • - जींद हांसी नई रेल लाइन पर चर्चा हुई, लेकिन इस पर बाद में काम करने पर सहमति बनी।
  • - भिवानी से लोहारू तक नई रेल लाइन का प्रस्ताव रखा गया है, जिसको फिलहाल पेंडिंग रखा गया है।
  • - करनाल यमुनानगर नई रेल लाइन इस प्रोजेक्ट को रिवाइज किया गया है। अधिकतर जमीन सरकारी है, जबकि नई जमीन के अधिग्रहण के लिए काम किया जाना है। इसकी रिवाइज्ड डीपीआर एचआरआइडीसी को आगामी तीस दिनों में भेजी जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।