PM मोदी को भाया हरियाणा का शहद और पर्सनल एयर प्यूरीफायर, महिलाओं से की बात; स्टार्टअप के बारे में ली जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में हरियाणा पर्यटन विभाग के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने सोनीपत के शहद, ...और पढ़ें
-1793457408447_m.webp)
हरियाणा पर्यटन विभाग के स्टॉल पर पहुंचे पीएम मोदी। फोटो- सोशल मीडिया
HighLights
पीएम मोदी ने हरियाणा पर्यटन स्टॉल का अवलोकन किया।
सोनीपत शहद, हिसार एयर प्यूरीफायर में दिखाई रुचि।
स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की भी ली जानकारी।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस एवं भारत पर्व कार्यक्रम के दौरान हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के स्थानीय उत्पादों, नए स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों में रुचि दिखाई और इनके बारे में जानकारी ली।
स्टॉल पर प्रधानमंत्री को 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' पहल के तहत प्रदर्शित उत्पादों के साथ-साथ एक स्टार्टअप के कार्यों से भी अवगत करवाया गया। उन्हें सोनीपत के शहद, हिसार के पर्सनल एयर प्यूरीफायर और फरीदाबाद की गजक के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें उन्होंने दिलचस्पी दिखाई।
महिलाओं से की बात
इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार की जाने वाली मनकों की माला तथा पीतल के बर्तनों से जुड़े स्टार्टअप के बारे में भी बताया गया। प्रधानमंत्री को यह भी जानकारी दी गई कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं इन उत्पादों के माध्यम से कितनी मासिक आय अर्जित कर रही हैं। इस दौरान मोदी ने हरियाणा की पारंपरिक बीन और नगाड़ा पार्टी का भी अवलोकन किया।