विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा, हरियाणा में और भी बरसेंगे बादल

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 07 Jun 2017 09:58 AM (IST)Updated: Wed, 07 Jun 2017 09:08 PM (IST)

हरियाणा में बुधवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली।

बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा, हरियाणा में और भी बरसेंगे बादल
बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा, हरियाणा में और भी बरसेंगे बादल

जेएनएन, चंडीगढ़। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए बुधवार तड़के आंधी के बाद हुई बरसात संजीवन बनकर आई। प्रदेश में सबसे अधिक अंबाला में  73.8 एमएम बारिश हुई, जबकि यमुनानगर में 38.66 और कुरुक्षेत्र में 30 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा करनाल, कैथल, फतेहाबाद, पानीपत, सिरसा और हिसार में भी बारिश से लोगों को राहत मिली। कई जिलों में बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

बारिश से अधिकतम तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। अंबाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस था, जो कि बुधवार को बारिश से नौ डिग्री गिरकर 32.9 डिग्री पर आ गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 9 जून तक प्रदेशभर में धूल भरी हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में आंधी-तूफान के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: अब पश्चिमी आस्ट्रेलिया की अनाज भंडारण तकनीक अपनाएगा हरियाणा

नरमा-कपास की फसल को हुआ जबरदस्त लाभ

बुधवार सुबह हुई बरसात से झुलसने की कगार पर पहुंच चुकी नरमा-कपास की फसल को संजीवनी मिली है। वहीं हरे चारे की फसल के लिए भी बरसात फायदेमंद है। धान की रोपाई का इंतजार कर रहे किसान भी बारिश से काफी खुश हैं। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. बाबूलाल ने बताया कि बारिश के कारण फसलों को बड़ा फायदा पहुंचा है। नरमा-कपास की फसल गर्मी के कारण झुलसने की कगार पर पहुंच गई थी। बारिश से इन फसलों को संजीवनी मिली है। अभी और बारिश होने पर ज्यादा फायदा पहुंचेगा। उधर, चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को नरमा कपास में निराई-गुड़ाई करने की सलाह दी है।

कुरुक्षेत्र में भी जमकर बारिश हुई।

बता दें कि राज्‍य में पिछले कई दिनों से गर्मी चरम पर पहुंच गई थी और कई जगहों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस काे पर कर गया था। इससे लोग परेशान थे और उनका घरों से बाहर निकलन मुश्किल हो गया था। बुधवार तड़के कई स्‍थानों पर तेज हवा अौर आंधी चली और इसके बाद झमाझम बारिश्‍ा शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आई बाइक, हादसे में तीन भाई-बहनों की मौत

यमुनानगर में बारिश के बीच जाती महिला।

सिरसा में आंधी से 400 पेड़ व 230 पोल टूटे

सिरसा में बुधवार तड़के सवा 4 बजे बरसात से पहले आई तेज आंधी ने जहां घरों व दुकानों को जहां धूल से भर दिया, वहीं 400 पेड़ व 230 बिजली पोल तोड़ डाले। बिजली के पोल टूटने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। बिजली निगम के एसई पीके चौहान ने बताया कि जिले में 230 बिजली के पोल टूटे हैं जबकि चार ट्रांसफार्मर डैमेज हो गए हैं। सबसे ज्यादा डबवाली क्षेत्र में 140 पोल टूटे हैं। 33 केवी और 11 केवी की भी दर्जनों जगह लाइन बाधित हो गई। दोपहर तक घरेलू और शहरी सप्लाई तो बहाल करवा दी गई, लेकिन खेतों में ट्यूबवेल कनेक्शनों की सप्लाई देर शाम तक दुरुस्त नहीं हो पाई।

देखें तस्‍वीरें: हरियाणा में झमाझम‍ बारिश ने दी तपिश से राहत