विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्वीट मामले में सोनू निगम के खिलाफ अब हाई कोर्ट में याचिका

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 21 Apr 2017 10:30 AM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 06:44 PM (IST)

मशहूर बालीवुड गायक सोनू निगम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। लाउडस्‍पीकर पर अजान के बारे में ट्वीट के मामले ...और पढ़ें

ट्वीट मामले में सोनू निगम के खिलाफ अब हाई कोर्ट में याचिका
ट्वीट मामले में सोनू निगम के खिलाफ अब हाई कोर्ट में याचिका

जेएनएन, चंडीगढ़। लाउडस्पीकर पर अजान को लेकर ट्वीट के मामले में बॉलीवुड गायक सोनू निगम की  मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गन्नौर के कुछ लोगों ने इस संबंध में पुलिस में दी गई शिकायत पर कार्रवाई न होने के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में सोनू निगम पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

याचिका आश मोहम्मद, मोहम्मद सलीम, एडवोकेट गुलशाद, एमडी खान आदि ने दायर की है। याचिका में  कहा गया है कि गायक सोनू निगम का अजान पर दिया गया बयान धार्मिक भावनाओं को आहत करने और भड़काने वाला है। लाउडस्पीकर पर अजान मुस्लिम समुदाय के लोगों को नमाज के लिए आमंत्रित करने के लिए एक क्रिया है जो लंबे समय से चली आ रही है।

यह भी पढ़ें: ट्वीट पर बवाल : सोनू निगम के खिलाफ पानीपत कोर्ट में आपराधिक याचिका दायर

याचिकाकर्ता ने कहा कि भारत धर्म‍निरपेक्ष देश है जहां हर नागरिक को अपने धर्म का पालन करेन और उसके मार्ग पर चलने का अधिकार है। भारत एक ऐसा देश है जहां अजान और आरती एक साथ होती है। इस प्रकार की संस्कृति वाले देश में सोनू निगम द्वारा दिया गया बयान सीधे तौर पर मुस्लिमों के अधिकारों पर चोट करने वाला है।

यह भी पढ़ें: बहादुरगढ़ में 34 देशों की सुंदरियों ने दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

याचिका कर्ता एमडी खान ने कहा कि इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन उसने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। याची ने हाईकोर्ट से अपील की कि इस मामले में पुलिस को सोनू निगम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंं। हाईकोर्ट में इस याचिका पर संभवत: सोमवार को सुनवाई हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।