Move to Jagran APP

दीपेंद्र हुड्डा बोले- प्रियंका में इंदिरा गांधी की छव‍ि देखते हैं लोग, राजनीति में एंट्री से कांग्रेस को लाभ

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रियंका गांधी में राजनीति में आने से कांग्रेस को लाभ होगा। प्रियंका में लोग पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 04:07 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 08:54 PM (IST)
दीपेंद्र हुड्डा बोले- प्रियंका में इंदिरा गांधी की छव‍ि देखते हैं लोग, राजनीति में एंट्री से कांग्रेस को लाभ
दीपेंद्र हुड्डा बोले- प्रियंका में इंदिरा गांधी की छव‍ि देखते हैं लोग, राजनीति में एंट्री से कांग्रेस को लाभ

नई दिल्‍ली, जेएनएन। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि प्रियंका गांधी के औपचारिक तौर से राजनीति में आने से कांग्रेस को उत्‍तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में लाभ हाेगा। लोगों को प्रियंका गांधी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि दिखती है। अगले लोकसभा में इसकाी सीधा असर दिखेगा।

यहां पत्रकारों से बातचीत में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रियंका गांधी के राजनीति में अाने का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अब उनके राजनीति में आने से लोगों की इच्‍छा पूरी हुई। लोग उनके पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं। प्रियंका में राजनीति को लेकर काफी क्षमता है और लोगों में उनके प्रति आकर्षण है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से कांग्रेस को उत्‍तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में लाभ होगा। उन्‍होंने कहा कि देश की जनता का कांग्रेस और गांधी परिवार के प्रति रुझान बढ़ रहा है। यही कारण है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं के निशाने पर गांधी परिवार है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, भाजपा का हमलावर होने का हम स्वागत करते हैं। इसका मतलब यह है कि भाजपा नेता हमारे शीर्ष नेतृत्व से डरा हुआ है।

loksabha election banner

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई हाईप्रोफाइल लोकसभा सीटें हैं। प्रियंका गांधी के आने से वहां कांग्रेस के प्रदर्शन में सुधार आएगा और विरोधियों को हम कड़ी टक्कर दे पाएंगे। उन्‍होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद के हरियाणा के प्रभारी बनने से राज्‍य में कांग्रेस संगठन फिर से खड़ा होने की उम्‍मीद है। गुलाम नबी आजाद के लंबे राजनीतिक अनुभव का हरियाणा कांग्रेस को लाभ मिलेगा। गुलाम नबी आजाद के  भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सभी कांग्रेसी नेताओं से अच्छे रिश्ते हैं।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जींद विधानसभा सीट के उपचुनाव ने कांग्रेस की भारी जीत का दावा किया। उन्‍हाेंने कहा कि रणदीप सुरजेवाला जींद में जीत के सारे रिकार्ड तोड़ देंगे। उपचुनाव में सुरजेवाला हर रोज‌ आगे बढ़ रहे हैं। यह बढ़त कायम रहेगी और नतीजे में सुरजेवाला ही जीत कर सामने आएगा।

उन्‍होंने चौटाला परिवार में छिड़ी जंग पर कहा कि यह सब सत्‍ता और संपत्ति की भूख के कारण हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि यह लड़ाई जिस स्‍तर पर पहुंच गई है वह दुखद है। चौटाला परिवारी सत्ता और संपत्ति की भूख में राजनीति का स्तर गिरा रहा है। इस निम्न स्तर की राजनीति को देखकर दुख होता है। लोकतंत्र और राजनीति के साथ-साथ इस तरह का आचरण समाज में भी स्वीकार्य नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.