विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में ट्रैक्टर-ट्राॅली चोरी गिरोह का भंडाफोड, एक गिरफ्तार, चार ट्रैक्टर व एक ट्रॉली बरामद

Published: Wed, 15 Apr 2026 06:15 PM (IST)

पंचकूला पुलिस ने एक बड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। डिटेक्टिव स्टाफ ने पटियाला निवासी जगतार सिंह उर्फ ...और पढ़ें

पकड़े गए ट्रैक्टर पुलिस ने अपने कब्जे में( प्रतीकात्मक फोटो)।

पकड़े गए ट्रैक्टर पुलिस ने अपने कब्जे में( प्रतीकात्मक फोटो)।

HighLights

  1. 300 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों का पता लगाया।

  2. बरामद वाहनों की कीमत 30-40 लाख रुपये आंकी गई।

  3. आरोपित के खिलाफ पंजाब में पहले से ही दो मुकदमे दर्ज।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। डिटेक्टिव स्टाफ की गिरफ्त में आए आरोपित से चोरी की गई 4 ट्रैक्टर व 1 ट्रॉली बरामद की हैं।

इस मामले में पिंजौर थाने में राम करण ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि उसका ट्रैक्टर-ट्रॉली इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास से  चोरी कर लिया गया। पुलिस की

प्रारंभिक जांच में कोई सुराग नहीं मिलने पर डिटेक्टिव स्टाफ ने लगभग 300 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर तथा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 11 अप्रैल को आरोपी जगतार सिंह उर्फ गोरा निवासी जिला पटियाला को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी से चोरीशुदा ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की। आगे की पूछताछ में आरोपी ने अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा किया, जिसके आधार पर पुलिस ने कुल 4 ट्रैक्टर व 1 ट्रॉली बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30-40 लाख रुपये है। इसके अलावा आरोपि के खिलाफ पंजाब में पहले से ही दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

स्वराज और सोनालिका के ट्रैक्टर

बरामद किए गए वाहनों में स्वराज और सोनालिका कंपनियों के ट्रैक्टर शामिल हैं, जिन्हें पंचकूला के अलग-अलग स्थानों से चोरी किया गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा मामले में आगे की जांच जारी है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।


एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज ने इस सफलता पर डिटेक्टिव स्टाफ की टीम की सराहना करते हुए कहा कि, “पंचकूला पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सक्रिय है। इस मामले में टीम ने प्रोफेशनल तरीके से काम करते हुए चोरी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।”

वहीं डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि, “वाहन चोरी जैसे अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के चलते आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया गया। आमजन से अपील है कि अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”