पंचकूला में रिटायर्ड कर्नल और पत्नी का काटा था गला, पूर्व केयरटेकर को कोर्ट का जमानत से इनकार
पंचकूला में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल आरके शर्मा और उनकी पत्नी सुशीला शर्मा की हत्या के आरोपित पूर्व केयरटेकर को कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया।

दोहरे हत्याकांड में कोर्ट का फैसला। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
दोहरे हत्याकांड में पूर्व केयरटेकर को जमानत से इनकार।
पंचकूला में ढाई साल पहले हुई थी लेफ्टिनेंट कर्नल की हत्या।
विजय और दो नाबालिगों ने घर में घुसकर किया था हमला।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। करीब ढाई साल पहले सेक्टर-2 में लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) आरके शर्मा और उनकी पत्नी सुशीला शर्मा की हत्या मामले में आरोपित पूर्व केयरटेकर को जमानत देने से अदालत इनकार कर दिया।
हत्याकांड में आरोपित विजय और दो नाबालिग शामिल थे। दंपती के घर पर छह मार्च 2024 को तीन युवक घुसे थे। उस समय घर में लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) आरके शर्मा, उनकी पत्नी सुशीला, नौकरानी और ड्राइवर दीपक मौजूद थे।
आरोपितों ने बुजुर्ग दंपती और नौकरानी पर चाकू से हमला किया, जबकि ड्राइवर दीपक को हथियार दिखाकर घर से बाहर ले गए। आरोपितों ने नौकरानी और कर्नल की पत्नी का गला काट दिया था। इसके अलावा घर पर रखे 20 हजार रुपये भी लूट लिए गए थे।
मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में घर का पूर्व केयरटेकर विजय अपने दो साथियों के साथ घर में आता और बाहर जाता दिखाई दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसी रात विजय को गिरफ्तार कर लिया था। उसके दोनों नाबालिग साथियों के खिलाफ अलग से कार्रवाई की गई थी।