विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में पड़ोसी ने 13 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, कोर्ट ने दोषी को सुनाई 20 साल कैद की सजा

Published: Fri, 30 Oct 2026 06:48 PM (IST)

पंचकूला में 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पड़ोसी सुमित को 20 साल कठोर ...और पढ़ें

फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने सुनाया फैसला। (सांकेतिक फोटो)

फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने सुनाया फैसला। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. पीड़िता के गर्भवती होने का हुआ था खुलासा।

  2. फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया सजा पर फैसला।

  3. रोहतक का रहने वाला है दोषी सुमित, जेल में बंद।


जागरण संवाददाता, पंचकूला। 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के करीब चार साल पुराने मामले में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने आरोपित को दोषी करार देते हुए 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सेशन जज मनीष दुआ की अदालत ने दोषी पर 52 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

दोषी की पहचान सुमित (35) के तौर पर हुई है। वह रोहतक के गांव भैणी चंद्र पाल का रहने वाला है। घटना के दौरान वह पंचकूला में पीड़िता के पड़ोस में रहता था। इस मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी।

अस्पताल में जांच के दौरान पता चला था कि पीड़िता छह महीने की गर्भवती थी। शिकायत पर एमडीसी थाना पुलिस ने दोषी सुमित के खिलाफ 22 जुलाई 2022 को पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में बंद है।

दोषी को सजा सुनाए जाने के दौरान सरकारी वकील सुखविंदर कौर ने दलील दी कि दोषी ने नाबालिग के साथ गलत काम किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। डीएनए रिपोर्ट में दोषी का सैंपल भी मैच हुआ था। दोषी के इस कृत्य को अनदेखा नहीं किया जा सकता। वहीं, बचाव पक्ष ने दोषी की सजा पर नरमी की अपील की। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।