पंचकूला सेक्टर-5 के मैकेबी क्लब में सुबह 4 बजे पुलिस का छापा; अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, 2 हुक्के बरामद, मालिक गिरफ्तार
पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-5 के मैकेबी क्लब में अवैध हुक्का बार पर छापा मारा। सुबह 4 बजे हुई इस कार्रवाई ...और पढ़ें

मैकेबी क्लब में निकोटिन युक्त हुक्का पिलाने की सूचना पर पुलिस का छापा।
HighLights
मैकेबी क्लब में परोसा जा रहा था निकोटिन युक्त हुक्का।
नारायणगढ़ का रहने वाला है क्लब का मालिक।
बीएनएस और कोटपा एक्ट के तहत मामला दर्ज।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित मैकेबी क्लब में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हुक्का बार का पर्दाफाश किया। पुलिस टीम ने मौके से दो हुक्के बरामद किए हैं और क्लब के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार सुबह सुबह करीब 4 बजे सेक्टर-5 थाना पुलिस टीम गश्त पर थी। मैकेबी क्लब में निकोटिन युक्त हुक्का पिलाने की सूचना मिली। पुलिस ने क्लब में छापा मारा। वहां से दो हुक्के बरामद हुए। पुलिस ने क्लब मालिक नारायगढ़ निवासी शुभम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
बरामद हुक्कों से निकोटिन के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। क्लब के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223, 271, 272 और कोटपा एक्ट की धारा 4 के तहत थाना सेक्टर-5 में मामला दर्ज किया गया है।
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि सेक्टर-5 के मैकेबी क्लब में अवैध रूप से परोसा जा रहा हुक्का न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए एक गंभीर खतरा भी है। क्लब मालिक को गिरफ्तार कर कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
डीसीपी ने कहा कि स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि शहर में कहीं भी नियमों का उल्लंघन कर चलाए जा रहे हुक्का बारों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीमें लगातार निगरानी पर हैं और ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कठोर स्ट्राइक जारी रहेगी।
