कपड़े से ढक रखी थी नंबर प्लेट, पंचकूला पुलिस ने काटा 15,500 का चालान; बाइक की जब्त
पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने नंबर प्लेट छिपाकर बाइक चलाने वाले एक व्यक्ति पर 15,500 रुपये का चालान काटा। बाइक की आगे की नंबर प्लेट टूटी हुई थी और पीछे की कपड़े से ढकी थी, जिसके बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया।

एमडीसी क्षेत्र में कटा बाइक का चालान। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
पंचकूला में नंबर प्लेट छिपाने पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई।
बाइक सवार पर 15,500 रुपये का भारी चालान कटा।
आगे की नंबर प्लेट टूटी, पीछे की कपड़े से ढकी थी।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। ट्रैफिक पुलिस ने एमडीसी क्षेत्र में नंबर प्लेट को कपड़े से ढककर बाइक चला रहे एक व्यक्ति को रोका। जांच के दौरान बाइक की आगे वाली नंबर प्लेट भी टूटी हुई मिली।
पुलिस ने मौके पर नियमानुसार बाइक का 15,500 रुपये का चालान काटा और वाहन को जब्त कर लिया। सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर कुमार की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस की टीम एमडीसी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार को रोका, जिसने बाइक की पीछे वाली नंबर प्लेट को कपड़े से ढका था और आगे वाली नंबर प्लेट टूटी हुई थी। इस पर पुलिस ने उसका 15,500 रुपये का चालान काटते हुए बाइक को जब्त कर दिया।