विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सायरन लगाकर हुड़दंग से पंचकूला पुलिस हुई अलर्ट, एक ही दिन में 52 छात्रों के चालान; 26 नाबालिगों के वाहन जब्त

Published: Fri, 25 Sep 2026 03:18 PM (IST)

पंचकूला पुलिस ने ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन रोकने के लिए शिक्षण संस्थानों के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एक ही ...और पढ़ें

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर चालान करती पुलिस। (सांकेतिक फोटो)

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर चालान करती पुलिस। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. शिक्षण संस्थानों के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

  2. स्कूल प्रशासन ने चेकिंग अभियान की जमकर सराहना की।

  3. अभिभावकों को नाबालिगों को वाहन न देने की हिदायत।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। बीते दिनों एक नाबालिग बाइक पर सायरन लगाकर हुड़दंग मचा रहा था। यह बात पुलिस कमिश्नर पंकज नैन तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।

पुलिस टीमें अलर्ट हुई और एक ही दिन में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 52 छात्रों के चालान काटे गए। इनमें से 26 छात्र नाबालिग थे, जो बिना वैध लाइसेंस के वाहन चला रहे थे। पुलिस ने सभी 26 नाबालिगों के वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया।

इसके बाद डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार वीरवार को स्कूलों और कॉलेजों के बाहर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। मौके पर पहुंचे कुछ अभिभावकों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया।

दो बच्चों के परिजनों ने स्वीकार किया कि बच्चे बिना बताए और जिद करके वाहन ले जाते हैं, ऐसे में पुलिस की यह सख्त कार्रवाई उनके लिए एक सबक साबित होगी। स्कूल प्रशासन ने भी पुलिस के इस चेकिंग अभियान की जमकर सराहना की है।

पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि पुलिस केवल छात्रों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन अभिभावकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई है जिन्होंने अपने नाबालिग बच्चों को बिना लाइसेंस वाहन सौंपे थे। चालानों में 5000 की अतिरिक्त जुर्माना राशि जोड़ी गई है।

यह भी पढ़ें- पंचकूला में ट्रैफिक पुलिस का टैक्सी चालकों पर बड़ा एक्शन, 3 दिन में काटे 137 चालान

यह भी पढ़ें- पंचकूला में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती; नाकों पर पुलिस मुस्तैद, CCTV भी रख रहे नजर, हर महीने हजारों चालान

अभिभावकों को संदेश

अभिभावकों को कड़ा संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि अपने बच्चों के भविष्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दें। बच्चों को अच्छे संस्कार दें, अच्छी किताबें दें और खेल का सामान दें, लेकिन उम्र पूरी होने से पहले उन्हें किसी भी सूरत में वाहन न थमाएं।