विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में सिविल वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी ने बचाई चौकीदार की जान, तबीयत बिगड़ने पर तुरंत दी CPR

Published: Fri, 06 Nov 2026 02:55 PM (IST)

पंचकूला में हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह के दौरान एक चौकीदार की तबीयत बिगड़ने पर सिविल कपड़ों में तैनात सिपाही अनिल कुमार ने सीपीआर देकर उसकी जान बचाई।

HighLights

  1. पुलिसकर्मी की सूझबूझ से बची चौकीदार की जान।

  2. पुलिसकर्मी अनिल ने मानवीय फर्ज निभाया।

  3. पुलिस कमिश्नर ने सिपाही की सराहना की।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर किसी भी नागरिक की जान बचाने के लिए तत्पर रहना भी पुलिस के मानवीय कर्तव्य का अहम हिस्सा है।

इसी का सराहनीय उदाहरण आज पंचकूला में देखने को मिला, जहां इंद्रधनुष ऑडिटोरियम, सेक्टर-5 में आयोजित हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह शुरू होने से पहले अचानक एक चौकीदार की तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा।

मौके पर सिविल कपड़ों में तैनात पंचकूला पुलिस के जवान सिपाही अनिल कुमार ने बिना समय गंवाए तुरंत मोर्चा संभाला और चौकीदार को सीपीआर देना शुरू किया। पुलिसकर्मी की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से चौकीदार की हालत में सुधार हुआ और उसे तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पहुंचाया गया।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार, समारोह के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से जमीन पर गिरे व्यक्ति की पहचान रायपुररानी निवासी 52 वर्षीय यासीन मोहम्मद के रूप में हुई है। 

पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने सिपाही अनिल कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें अपने ऐसे पुलिसकर्मियों पर गर्व है, जो अपनी ड्यूटी को केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम मानकर निभाते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।