पंचकूला में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, ट्राईसिटी में सप्लाई करता था नशा; साथी भी पकड़ा गया
पंचकूला क्राइम ब्रांच-2 ने हेरोइन के साथ एक युवक वंश और उसके साथी राहुल को गिरफ्तार किया है, जो ट्राईसिटी ...और पढ़ें

क्राइम ब्रांच-2 की टीम की गिरफ्त में नशा तस्करी में पकड़े गए दोनों युवक।
HighLights
पंचकूला में हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार।
ट्राईसिटी में नशा सप्लाई करने का आरोप।
55 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद, 11 लाख मूल्य।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जोकि ट्राईसिटी में नशा सप्लाई करता था। 19 वर्षीय वंश पंचकूला से लगते जीरकपुर के ढकोली का रहने वाला है। उसका 31 वर्षीय साथी राहुल भी पकड़ा गया है।
दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। एसीपी क्राइम विक्रम नेहरा के अनुसार, सूचना मिली थी कि ढकोली निवासी वंश और राहुल ट्राईसिटी क्षेत्र में हेरोइन सप्लाई का काम करते हैं और वीरवार को हेरोइन की सप्लाई करने के लिए पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में आने वाले हैं।
क्राइम ब्रांच-2 इंचार्ज प्रवीण कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस टीम ने दोनों संदिग्ध आरोपितों को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, पंचकूला में पेट्रोल पंप के पास बने गंदे नाले के नजदीक से काबू कर लिया।
तलाशी लेने पर दोनों आरोपितों के कब्जे से कुल 55 ग्राम 12 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन की कीमत 11 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। दोनों आरोपितों के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज किया गया है।
दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपितों से हेरोइन की सप्लाई के स्रोत, नशे की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य लोगों तथा ट्राईसिटी में फैले इनके नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।