विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ से चुराई Apache बाइक, पंचकूला में महिला से छीना iPhone; पकड़े गए दोनों शातिर

Published: Mon, 23 Nov 2026 06:08 PM (IST)

पंचकूला में एक महिला से आईफोन छीनने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों से छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पंचकूला क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में दोनों शातिर और उनसे बरामद अपाचे बाइक।

पंचकूला क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में दोनों शातिर और उनसे बरामद अपाचे बाइक।

HighLights

  1. एक आरोपित चंडीगढ़ और दूसरा पंचकूला का।

  2. आरोपितों को बाइक समेत गिरफ्तार किया।

  3. छीना हुआ आईफोन और अपाचे बाइक बरामद।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। सेक्टर-5 में महिला से मोबाइल फोन छीनने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों से महिला से छीना गया आइफोन 15 प्रो और वारदात में इस्तेमाल अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

आरोपितों की पहचान चंडीगढ़ के मौलीजागरां के रहने वाले ओम प्रकाश उर्फ रवि और पंचकूला के बीड़ घग्गर निवासी कपिल के रूप में हुई। एसीपी क्राइम विक्रम नेहरा के अनुसार 13 नवंबर को सेक्टर-5 स्थित बिजली बोर्ड के उपकेंद्र के सामने महिला से मोटरसाइकिल सवार दो युवक आईफोन 15 प्रो छीनकर फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-5 में मामला दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच-3 इन्चार्ज राजेश कुमार की अगुवाई में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 22 नवंबर को दोनों आरोपितों को गांव बीड़ घग्गर स्थित सत्संग भवन के नजदीक काबू किया था।

आरोपित अपाचे बाइक पर सवार थे, जिसे आरोपितों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-19 स्थित सदर बाजार के पीछे से चोरी किया था। डीसीपी अमरिंदर सिंह के अनुसार आरोपित कपिल के घर से छीना हुआ आईफोन बरामद किया है। कपिल के खिलाफ पंचकूला के अलग-अलग थानों में चोरी के पांच मामले पहले से दर्ज हैं। दोनों को अदालत में पेश जेल भेज दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।