1.75 करोड़ की साइबर ठगी में 12वां आरोपित गिरफ्तार, पंचकूला पुलिस गुजरात से पकड़कर लाई, रिमांड पर उगलवाएगी राज
पंचकूला पुलिस ने 1.75 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में गुजरात से 12वें आरोपित रौनक ठक्कर को गिरफ्तार ...और पढ़ें

साइबर ठगी के आरोपित को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
HighLights
फेसबुक-व्हाट्सएप पर विज्ञापन दिए।
शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच दिया।
गिरोह के अन्य आरोपितों का पता लगाया जाएगा।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। 1.75 करोड़ की साइबर ठगी में पंचकूला पुलिस ने 12वें आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित रौनक ठक्कर गुजरात से पकड़ा है। उसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश रहेगी।पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और गिरोह के अन्य शातिरों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
पीड़ित ने 31 जुलाई 2024 को साइबर थाना पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार 5 जुलाई 2024 को उसे फेसबुक पर शेयर मार्केट से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसे लाइक करने के बाद उसे व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक मिला।
इस लिंक के जरिए उसे शेयर बाजार में निवेश कर दोगुना लाभ कमाने का लालच दिया गया। झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने बड़ी राशि निवेश कर दी, जिससे उसके साथ करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहत केस दर्ज किया गया था।
ये आरोपित पहले पकड़े जा चुके
16 दिसंबर को कृष्ण कुमार और सुभाष को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 11 जुलाई 2025 को संजय कुमार उर्फ बाक्सर, 27 जुलाई को तेजेंद्र पाल सिंह, 3 अक्टूबर को हरजीत सिंह, इसके बाद परविंद्र, 13 अक्टूबर को हैरी, 3 नवंबर को चेतन, फिर अरविंद भानुशाली, 17 नवंबर को किशन और 22 नवंबर को नवीन भाई को गिरफ्तार किया जा चुका है।
