विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पर्ल ग्रुप जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त चार आरोपितों को झटका, पंचकूला कोर्ट से नहीं मिली जमानत

Published: Sun, 22 Nov 2026 08:12 PM (IST)

पंचकूला में पर्ल ग्रुप की जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त मामले में चार आरोपितों रोहन अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, परमानंद अग्रवाल और आदेश कुमार की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज हो गईं। 

पंचकूला कोर्ट में सुनवाई। (सांकेतिक फोटो)

पंचकूला कोर्ट में सुनवाई। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. खाते में 1.69 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

  2. अदालत ने संदिग्ध लेनदेन को माना।

  3. हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता पर जोर।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। पर्ल ग्रुप की जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त और रजिस्ट्री से जुड़े मामले में चार आरोपितों को अदालत से झटका लगा है। जिला अदालत ने चारों आरोपित रोहन अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, परमानंद अग्रवाल और आदेश कुमार की तरफ से दायर अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।

अदालत ने सामने आए संदिग्ध लेनदेन, जमीन की कीमत कम दर्शाने और आरोपितों की भूमिका की जांच के लिए हिरासत में पूछताछ की जरूरत को अहम माना। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, जमीन पर लगी रोक हटने से पहले ही 24 और 25 नवंबर 2025 को आरोपितों ने सह-आरोपित जोगिंदर शर्मा के भाई की फर्म के खाते में 1.69 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे।

इसके अलावा 6.48 करोड़ रुपये गगनप्रीत सिंह के खाते में भेजे गए। जमीन का सौदा मालिक की गैरमौजूदगी में सीधे जोगिंदर शर्मा और तत्कालीन तहसीलदार विक्रम सिंगला के साथ तय हुआ था। आरोप है कि करीब 17.50 करोड़ रुपये की जमीन की कीमत महज 7.87 करोड़ रुपये दर्शाकर रजिस्ट्री कराई गई, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।