विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में नाइट क्लबों पर पुलिस की नजर; तड़के ही मारा छापा, पकड़ी अवैध शराब

Published: Sun, 19 Apr 2026 07:27 PM (IST)

पंचकूला में आबकारी विभाग ने नाइट क्लबों पर छापा मारा। मकाबी और मलीबू क्लब में बिना परमिट के अवैध शराब ...और पढ़ें

बिना पास परमिट के भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।

बिना पास परमिट के भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।

HighLights

  1. मकाबी और मलीबू क्लब में अवैध शराब बरामद।

  2. बिना परमिट परोसी जा रही थी शराब।

  3. क्लब का लाइसेंस रद करने की सिफारिश।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। आबकारी विभाग ने रविवार तड़के पंचकूला के कई प्रमुख नाइट क्लबों पर औचक निरीक्षण कर हड़कंप मचा दिया। डीईटीसी नीलरतन के आदेश पर एक्साइज इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में सेक्टर-5 के नाइट क्लब मकाबी, अमीरी, स्विस लाउंज, द बोडेगा, अलिफ लैला सेक्टर-11 और मलीबू क्लब सेक्टर-11 में छापेमारी की गई।

जांच में नाइट क्लब मकाबी और मलीबू में बिना पास और परमिट के भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, कई क्लबों में टाइम एक्सटेंशन फीस जमा न करवाने जैसी गंभीर अनियमितताएं भी सामने आईं।

आबकारी विभाग ने संबंधित क्लबों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है और लाइसेंस रद करने की सिफारिश मुख्यालय को भेजी गई है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।