कूड़ा बीनने वाले बोले : पंचकूला का नक्शा बदलने के लिए नहीं छोड़ेंगे कसर
जागरण संवाददाता, पंचकूला : कूड़ा बीनने वाले शुक्रवार को पंचकूला शहर को स्वच्छ बनाने का
जागरण संवाददाता, पंचकूला : कूड़ा बीनने वाले शुक्रवार को पंचकूला शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेकर बेंगलुरु पहुंच गए। यहां उन्होंने कहा कि वे शहर को सुंदर बनाने में कोई कसर नहीं छोडें़गे। इन लोगों के चेहरे पर शुक्रवार को एक अलग ही नूर था, इन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह हवाई जहाज में कभी बैठेगे। कूड़ा बीनने वाले निगम प्रशासक का आभार जताते नहीं थक रहे। टेरेसा मिंज, अनूप मिंज, तारा देवी, कैलाश, जितेंद्र प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, करिश्मा, अजीत कुमार, पक्शल मिंज, अंजेलीना, सिजेयशर जब हवाई अड्डे पर पहुंचे, तो वहां की रौनक देखकर दंग रह गए। जब तक दिल्ली से हवाई जहाज नहीं उड़ा, तब तक आसपास के एरिया को निहारते रहे। इसके बाद वे बेंगलुरु पहुंचकर बहुत खुश नजर आए। कुछ ने अपने परिवार को फोन एवं वीडियो कॉलिंग करके एयरपोर्ट के बारे में बताया। शनिवार और रविवार को इनकी ट्रेनिंग जारी रहेगी। व्यावसायिक पहचान पत्र जारी किए गए : जोगपाल
निगम प्रशासक राजेश जोगपाल ने बताया कि हमने एमसी में कूड़ा बीनने वाले और निजी रेहड़ी वाले पंजीकृत किए हैं। गीले और सूखे अपशिष्ट संग्रह करने वालों के व्यावसायिक पहचान पत्र जारी किए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा में शामिल होने की कोशिश करेंगे। वे पहले से ही सफाई कर्मचारियों के लिए छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आ चुके हैं, क्योंकि सफाई कर्मचारी को ठोस कचरे संग्रह और संबंधित किसी भी व्यक्ति के रूप में परिभाषित किया गया है। उनके शैक्षिक और सास्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे है। स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेंगे। वित्तीय सेवाओं और उनके वित्तीय समावेश को एक्सेस करने के लिए काम करेंगे। इससे पहले करवाई गई थी भोपाल की यात्रा
यहां बता दें कि शहर की सफाई का ध्यान रखने वाले सफाई कर्मचारियों के चेहरे पर एक अलग सा नूर था, जब वह भोपाल की यात्रा करके वापस लौटे थे। उन्होंने भी कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह कभी टूर पर जाएंगे। आज तक तो सुना था कि अधिकारियों का टूर होता है, लेकिन सफाई या कूड़ा बीनने वाले भी टूर पर जाएंगे, यह कमाल कर दिखाया पंचकूला नगर निगम की प्रशासक राजेश जोगपाल ने। निगम प्रशासक यहीं रुकने वाले नहीं, वह तो कालोनी वालों को आरओ का पानी और कपड़े धोने के लिए वाशिग मशीन भी लगवाने जा रहे हैं। राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, गाधी कॉलोनी में यह वाशिग मशीनें एवं आरओ लगवाए जाएंगे, जहा पर लोग कपड़े भी धो सकेंगे और पानी भी पियेंगे। ऐसा काम हमारे ख्याल से पूरे देश में पहली बार होगा।