विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्नैचिंग केस में युवक बरी, पंचकूला पुलिस ने किया मोबाइल फोन मिलने का दावा; चश्मदीद का पहचानने से इनकार

Published: Tue, 24 Nov 2026 03:26 PM (IST)

पिंजौर में मोबाइल स्नैचिंग के लगभग तीन साल पुराने मामले में युवक को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया। चश्मदीद गवाह ने अदालत में आरोपित को पहचानने से इनकार कर दिया, जबकि पुलिस ने मोबाइल फोन बरामदगी का दावा किया था।

पंचकूला कोर्ट का फैसला। (सांकेतिक फोटो)

पंचकूला कोर्ट का फैसला। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. मोबाइल स्नैचिंग मामले में आरोपी युवक को अदालत ने बरी किया।

  2. चश्मदीद गवाह ने आरोपी को पहचानने से सीधे इनकार कर दिया।

  3. पुलिस ने आरोपी से मोबाइल और बाइक बरामद करने का दावा किया था।

चश्मदीद गवाह ने पहचानने से किया इनकार, मोबाइल स्नैचिंग का आरोपित बरी
-पिंजौर के पुराने बस स्टैंड के पास बाइक सवार तीन युवकों ने छीना था मोबाइल
- पुलिस ने आरोपित से मोबाइल और बाइक बरामद करने का किया था दावा
जागरण संवाददाता, पंचकूला। पिंजौर में मोबाइल स्नैचिंग के लगभग तीन साल पुराने मामले में आरोपित युवक को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। शिकायतकर्ता और वारदात के चश्मदीद गवाह ने अदालत में आरोपित को पहचानने से इनकार कर दिया।

दोनों ने कहा कि आरोपित ने उनसे मोबाइल नहीं छीना और वे उसे पहली बार देख रहे हैं। ऐसे में अदालत ने आरोपित 22 वर्षीय युवक को को बरी कर दिया। आरोपित युवक पानीपत का रहने वाला है।

दर्ज मामले के अनुसार 21 फरवरी 2024 को दोपहर करीब 2:30 बजे शिकायतकर्ता सत्यवान अपने साथी अक्षय के साथ पैदल एचएमटी की ओर जा रहा था। वह अक्षय का मोबाइल देख रहा था।

इसी दौरान पुराने बस स्टैंड के पास बाइक पर आए तीन युवकों में से दो ने उसे पकड़ लिया और तीसरे ने अक्षय का मोबाइल छीन लिया। गुप्त सूचना के आधार पर 23 फरवरी को कश्मीर कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उससे मोबाइल फोन और बाइक बरामद करने का दावा किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।