विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में अभिभावक थमा रहे बच्चों को गाड़ियां; स्कूल ड्रेस में 10वीं का छात्र दौड़ा रहा था कार, 32,500 का चालान

Published: Thu, 01 Oct 2026 02:40 PM (IST)

पंचकूला में स्कूल ड्रेस में 10वीं का एक छात्र कार चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने कार जब्त कर 32,500 ...और पढ़ें

15 वर्षीय छात्र को कार चालान पड़ा महंगा। कटा 32,500 रुपये का चालान। (सांकेतिक फोटो)

15 वर्षीय छात्र को कार चालान पड़ा महंगा। कटा 32,500 रुपये का चालान। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. स्विफ्ट कार के आगे लगी थी रेड-ब्लू लाइट।

  2. शीशों पर ब्लैक फिल्म, दो साथी भी बैठे थे।

  3. ट्रैफिक पुलिस ने पीछा कर कार को रुकवाया।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। स्कूल जाने की उम्र में कार चलाना और ऊपर से गाड़ी पर रेड-ब्लू लाइट लगाकर सड़क पर निकलना 15 साल छात्र को महंगा पड़ गया। पुलिस ने 32,500 रुपये का चालान कर गाड़ी भी जब्त कर ली है।

यह ऐसा पहला मामला नहीं है। तीन दिन पहले ही पुलिस ने 56 स्कूली छात्रों को ड्राइविंग करते हुए पकड़ा था और चालान काटे थे। इसका सीधा सा मैसेज यही जाता है कि अभिभावक अपने बच्चों को रोक नहीं रहे हैं।

सिटी ट्रैफिक थाना में तैनात एसपीओ परमिंदर सिंह ड्यूटी पर थे। उन्होंने कार पर सेक्टर-12ए के जुडिशियल कट के पास रेड-ब्लू लाइट लगी एक स्विफ्ट कार देखी। शीशों पर भी ब्लैक फिल्म लगी थी। उन्होंने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने कार रोकने के बजाय आगे बढ़ाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें- सायरन लगाकर हुड़दंग से पंचकूला पुलिस हुई अलर्ट, एक ही दिन में 52 छात्रों के चालान; 26 नाबालिगों के वाहन जब्त

पुलिसकर्मी ने पीछा कर कार को रुकवाया। पूछताछ में कार चला रहा युवक 10वीं कक्षा का छात्र निकला और स्कूल ड्रेस में था। कार में उसके दो अन्य नाबालिग साथी भी बैठे थे। इस पर पुलिस ने कार जब्त कर 32,500 रुपये का चालान किया है। इसमें, नाबालिग को वाहन देने पर परिजनों पर भी 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है