विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में मार्केटिंग बोर्ड का अकाउंट अफसर गिरफ्तार, ACB ने 23 हजार रिश्वत लेते किया काबू

Published: Mon, 06 Apr 2026 08:10 PM (IST)

पंचकूला में हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के डिविजनल अकाउंटेंट ऑफिसर गुरदेव सिंह को एसीबी ने 23 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गुरदेव सिंह एक मामले में काम करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर उसे पकड़ा। टीम ने मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद की। 

योजना बनाकर ट्रैप लगाया और अकाउंट अफसर को गिरफ्तार कर लिया।

योजना बनाकर ट्रैप लगाया और अकाउंट अफसर को गिरफ्तार कर लिया।

HighLights

  1. डिविजनल अकाउंट अफसर गुरदेव सिंह गिरफ्तार।

  2.  रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई है।

  3. एसीबी की टीम आरोपित से पूछताछ कर रही।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के डिविजनल अकाउंट ऑफिसर गुरदेव सिंह 23 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोचा।

गुरदेव सिंह एक मामले में काम करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया और गुरदेव सिंह को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। फिलहाल एसीबी द्वारा आरोपित से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।