पंचकूला में हाईवे पर हादसा, कार की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत; हिमाचल से कार्यक्रम में शामिल होने आए थे
पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर गांव टाबर के पास एक कार की टक्कर से एक्टिवा सवार राजिंदर ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। शिमला निवासी राजिंदर एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।

HighLights
पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर कार-एक्टिवा की टक्कर।
एक्टिवा सवार राजिंदर ठाकुर की मौके पर मौत।
शिमला निवासी राजिंदर कार्यक्रम से लौट रहे थे।
संवाद सहयोगी, रायपुररानी (पंचकूला)। पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर गांव टाबर के नजदीक रविवार दोपहर कार की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले राजिन्द्र ठाकुर हिमाचल प्रदेश के शिमला के रहने वाले थे।
राजिन्द्र रिटायर्ड कर्मचारी थे और रायपुररानी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए हुए थे। रविवार दोपहर वह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपनी एक्टिवा पर वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान गांव टाबर के पास उनकी एक्टिवा की एक कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा सवार राजिन्द्र ठाकुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस की ओर से मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।