पंचकूला में अवैध खनन पर सख्ती, घग्गर नदी में देर रात छापेमारी, दो 2 ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़े
पंचकूला में अवैध खनन के खिलाफ देर रात बड़ी कार्रवाई की गई। रविवार रात करीब 2 बजे पुलिस टीम ने ...और पढ़ें

ट्रैक्टर और ट्रॉलियों को जब्त कर लिया गया है। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
सेक्टर-28 स्थित घग्गर नदी क्षेत्र में अवैध खनन।
रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खनन माफिया कर रहा कमाई।
माइनिंग विभाग ने वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। घग्गर नदी में अवैध खनन का धंधा खूब फलफूल रहा है। माइनिंग माफिया रात के अंधेरे का फायदा उठाकर नदी से रेत व मिट्टी निकाल रहा है। पुलिस ने भी शिकंजा कस रखा है। इसी के तहत रविवार रात छापा मारकर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलिया को पकड़ा है।
सेक्टर-28 स्थित घग्गर नदी क्षेत्र में छापेमारी करते हुए अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया। चेकिंग के दौरान नदी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध खनन सामग्री से लदी दो ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ लिया।
टीम द्वारा तुरंत थाना चंडीमंदिर को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल सिंह व सब-इंस्पेक्टर विजेंद्र पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और कार्रवाई को आगे बढ़ाया। दोनों ट्रैक्टर-ट्राॅली को थाना चंडीमंदिर में खड़ा किया गया, जहां माइनिंग विभाग की टीम द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए वाहनों को इंपाउंड कर दिया गया है।
