विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में सड़क हादसा: कार-ट्रक की टक्कर में महिला समेत तीन की मौत, 2 की हालत गंभीर

Published: Mon, 14 Sep 2026 11:00 AM (IST)

पंचकूला के टाबर गांव के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसे में कार और ट्रक की टक्कर हो गई। ...और पढ़ें

पंचकूला सड़क हादसे में 3 की मौत और 2 घायल।

पंचकूला सड़क हादसे में 3 की मौत और 2 घायल।

HighLights

  1. पंचकूला के टाबर गांव के पास हुआ भीषण हादसा

  2. कार और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत

  3. दो अन्य गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता, पंचकूला। रायपुररानी थाना क्षेत्र के टाबर गांव के पास रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा आधी रात के आसपास हुआ। पांच लोग स्विफ्ट कार में सवार होकर पंचकूला की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान टाबर के पास उनकी कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दो पुरुषों और एक महिला को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच-32, चंडीगढ़ रेफर किया गया।

मौली पुलिस चौकी प्रभारी रामकरण ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में शहजादपुर, अंबाला निवासी दिव्या भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार डेराबस्सी निवासी ऋषि और पुष्कर, शहजादपुर निवासी दिव्या तथा पंचकूला सेक्टर-19 निवासी निहाल और संजय अभयपुर स्विफ्ट कार में सवार थे। पुष्कर को गंभीर हालत में जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों की स्थिति की पुष्टि की जा रही है।

पुलिस ने हादसे में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। देर रात हुए इस हादसे के बाद टाबर क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के फार्म हाउस में तस्करी की शराब का खेल, हरियाणा से लाई महंगी शराब के साथ पांच गिरफ्तार