रिश्ते की वजह से कैडर बदला, संयोग से एक ही शहर में पोस्टिंग; अब अटूट बंधन में बंधेंगे पंचकूला की DCP और ADC
पंचकूला के अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य और पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह अब शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इस ...और पढ़ें

एडीसी विवेक आर्य और डीसीपी अदिति सिंह।
HighLights
एडीसी विवेक आर्य और डीसीपी अदिति सिंह 15 को लेंगे फेरे।
अदिति सिंह का कैडर हिमाचल से हरियाणा में बदला गया।
संयोग से दोनों अधिकारी पंचकूला में एक साथ तैनात हुए।
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंचकूला के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) विवेक आर्य और पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आईपीएस अदिति सिंह परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसी रिश्ते की वजह से अदिति सिंह को हिमाचल प्रदेश से हरियाणा कैडर मिला है।
संयोग से दोनों को एक ही शहर में पोस्टिंग मिल गई और अब अपनी कर्मभूमि यानी पंचकूला में ही 15 नवंबर को दोनों सात फेरे लेंगे। हालांकि, 10 से 12 नवंबर तक हल्दी और लग्नी की रस्में हो चुकी हैं। शुक्रवार को विवेक आर्य के पैतृक गांव गोपी में घुड़चढ़ी की रस्म संपन्न हुई।
एडीसी विवेक आर्य मूल रूप से हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव गोपी के रहने वाले हैं। उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई सैनिक स्कूल कुंजपुरा से की। चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल कर दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई की। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 131वीं रैंक हासिल की।
अदिति सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली हैं। स्कूली शिक्षा मेरठ के सोफिया गर्ल्स स्कूल से हुई। गाजियाबाद के अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया।
दिल्ली और फिर कोरोना काल में घर पर रहकर यूपीएससी की तैयारी की। यूपीपीएससी-2020 में 54वीं रैंक हासिल कर एसडीएम पद के लिए चुनी गई। इसके बाद यूपीएससी में ऑल इंडिया 679वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बनीं।
यूपीएससी चयन के बाद आईपीएस अदिति सिंह को शुरुआत में हिमाचल प्रदेश कैडर अलॉट हुआ। हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी से शादी तय होने के बाद अंतर-कैडर स्थानांतरण के तहत हरियाणा कैडर मिल गया।