विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला सिविल अस्पताल में स्टाफ की सैलरी में की गड़बड़, डाटा एंट्री ऑपरेटर और पत्नी के खिलाफ FIR

Published: Fri, 27 Nov 2026 04:48 PM (IST)

पंचकूला सिविल अस्पताल में सरकारी राशि के गबन का एक और मामला सामने आया है, जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर राजेश मल्होत्रा और उसकी पत्नी सीमा रानी पर स्टाफ के वेतन और आकस्मिक बिलों में गड़बड़ी का आरोप है। 

स्टाइपेंड से जुड़े करोड़ों के घोटाले में गिरफ्तार है डाटा एंट्री ऑपरेटर राजेश मल्होत्रा।

स्टाइपेंड से जुड़े करोड़ों के घोटाले में गिरफ्तार है डाटा एंट्री ऑपरेटर राजेश मल्होत्रा।

HighLights

  1. सरकारी रकम के गबन का एक और मामला।

  2. राजेश मल्होत्रा और पत्नी पर एफआईआर।

  3. वेतन और बिलों में गड़बड़ी का आरोप।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में सरकारी राशि के गबन का एक और मामला सामने आया है। इस बार रिटायर्ड कर्मचारियों के वेतन, आकस्मिक (कंटीजेंसी) बिलों और कर्मचारियों के वेतन से संबंधित सरकारी राशि के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं।

अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर राजेश मल्होत्रा और उसकी पत्नी सीमा रानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कथित गड़बड़ी की अवधि एक जनवरी 2019 से 20 अक्टूबर 2026 तक बताई गई है।

इस मामले में सबसे अहम बात यह है कि राजेश मल्होत्रा पहले से ही नागरिक अस्पताल में डाॅक्टरों के डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) स्टाइपेंड से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले में गिरफ्तार है। उस मामले में पुलिस जांच के दौरान उसके बैंक खाते में करीब 1.80 करोड़ रुपये की राशि फ्रीज करवाई गई थी।

अब सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़ा दूसरा मामला दर्ज होने के बाद उसकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पुलिस के अनुसार, राजेश मल्होत्रा सिविल अस्पताल में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।

आरोप है कि उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रिटायर्ड कर्मचारियों के वेतन, कंटीजेंसी बिलों और अन्य कर्मचारियों के वेतन से संबंधित सरकारी राशि में गड़बड़ी की। इस पूरे मामले में उसकी पत्नी सीमा रानी की भूमिका भी संदिग्ध बताई गई है।

अस्पताल प्रबंधन की शिकायत के आधार पर सेक्टर-7 थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सरकारी भुगतान से जुड़े रिकार्ड, बैंक खातों और लेनदेन की जांच कर कथित गड़बड़ी की वास्तविक राशि का पता लगाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।