विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में युवक दो गाड़ियां में दिखा रहे थे स्टंट; DCP की नजर पड़ी, पीछा कर दबोचे, 54 हजार का चालान

Published: Mon, 06 Apr 2026 08:25 PM (IST)

पंचकूला में दो युवकों को बीएमडब्ल्यू और स्विफ्ट कार में स्टंट करना महंगा पड़ा। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ...और पढ़ें

कारों के युवकों का खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंटबाजी और हुड़दंगबाजी करना पड़ा भारी। (प्रतीकात्मक फोटो)

कारों के युवकों का खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंटबाजी और हुड़दंगबाजी करना पड़ा भारी। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. डीसीपी ने रुकने का इशारा किया तो कार दौड़ाई।

  2. डीसीपी ने चालक गाड़ियों का पीछा करने को कहा।

  3. बीएमडब्ल्यू और एक स्विफ्ट कार इंपाउंड।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। बीएमडब्ल्यू और एक स्विफ्ट कार में स्टंट दिखाना युवकों को भारी पड़ा। उन पर डीसीपी नजर पड़ी तो पीछा कर पकड़े और 54 हजार का चालान किया।

घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह अपने सरकारी वाहन से कमांड अस्पताल के सामने से गुजर रहे थे। उनकी नजर एक बीएमडब्ल्यू और एक स्विफ्ट कार पर पड़ी। दोनों कारों के युवकों खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंटबाजी और हुड़दंगबाजी कर रहे थे।

डीसीपी ने रुकने का इशारा किया तो चालकों ने गाड़ियां रोकने के बजाय भागने का प्रयास किया। तत्परता दिखाते हुए डीसीपी ने अपने चालक के साथ मिलकर दोनों गाड़ियों का पीछा किया और रास्ता ब्लाॅक कर उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

डीसीपी ने तुरंत सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार और सेक्टर-7 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार को मौके पर बुलाया। बीएमडब्ल्यू और स्विफ्ट कार पर क्रमशः 27,000 और 27,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दोनों गाड़ियों को इंपाउंड कर सेक्टर-7 थाने में खड़ा करवा दिया गया है।