विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर; कोमा में पहुंचा युवक, चालक की तलाश

Published: Mon, 13 Apr 2026 07:14 PM (IST)

पंचकूला में एक कार ने बाइक सवार संजीव को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर कोमा ...और पढ़ें

टक्कर लगते ही युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गया, जिसको काफी चोटें आईं।

टक्कर लगते ही युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गया, जिसको काफी चोटें आईं।

HighLights

  1. पंचकूला के टिब्बी गांव का संजीव हुआ घायल।

  2. फरवरी 2024 में हुई शादी, एक बच्चे का पिता।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू की।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। कार की टक्कर से एक युवक कोमा में पहुंचा गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है। हादसे के बाद से कार चालक फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पंचकूला के टिब्बी गांव के रणबीर ने बताया कि उसका बेटा संजीव इको सिटी कोर्ट में जाब करता है। रायपुररानी से दवा लेने के बाद वह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था। गांव खंगेसरा के थोड़े आगे पहुंचा तो कार ने संजीव की बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही संजीव बाइक सहित सड़क पर गिर गया, जिसको काफी चोटें आई हैं। संजीव कुमार की शादी फरवरी 2024 में हुई थी। संजीव का एक साल का बेटा भी है।

चंडीमंदिर थाना के जांच अधिकारी एएसआई कृपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी का नंबर मिल गया है, जिसके आधार पर ड्राइवर की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।