पंचकूला में बिना हेलमेट बुलेट बाइक पर घूम रहे थे 4 युवक, DCP क्राइम की पड़ी नजर, 3 हजार का काटा चालान
पंचकूला पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान चलाया है। इसी क्रम में डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर ...और पढ़ें

यातायात सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।
HighLights
पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर बाइक से जा रहे थे युवक।
एक ही बाइक पर बिना हेलमेट के जा रहे थे, डीसीपी की पड़ी नजर।
डीसीपी ने कहा कि इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों और हुड़दंगबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत बिना हेलमेट बुलेट बाइक पर घूम रहे चार युवकों का तीन हजार रुपये का चालान काटा है।
डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह अपने सरकारी वाहन में बैठकर जा रहे थे। पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर बुलेट बाइक पर बिना हेलमेट पहने चार युवकों को देखा।
उन्होंने तुरंत इस लापरवाही का संज्ञान लिया और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसीपी ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल की फोटो के आधार पर संबंधित वाहन का तीन हजार रुपये का चालान काटा गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की यह कार्रवाई यातायात सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
